फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The townspeople took out a cycle rally and said - salute to you mother

बरेलीः शहरवासियों ने साइकिल रैली निकालकर कहा- मां तुझे प्रणाम

Sat, 14 Aug 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:38 AM IST
सार

अमर उजाला के अभियान के तहत निकली रैली का जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत, व्यापारियों ने की पुष्पवर्षा

विज्ञापन
The townspeople took out a cycle rally and said - salute to you mother
माँ तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत अमर उजाला द्वारा आयोजित साईकल रैली को डीएम और एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।माँ तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत अमर उजाला द्वारा आयोजित साईकल रैली को डीएम और एसएसपी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

बरेली। अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत शहर के लोग शुक्रवार को बाइक और साइकिल रैली में शामिल हुए। डीएम नितीश कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद शहर के कई चौराहों पर व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया। रैली में शामिल युवाओं को अल्पाहार भी बांटा।
विज्ञापन

भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों की गूंज के बीच साइकिल रैली शुक्रवार सुबह दस बजे अमर उजाला कार्यालय परिसर से शुरू हुई। श्यामगंज चौराहे पर पहुंचते ही व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। यहां से रैली बरेली कॉलेज चौराहा और सिकलापुर चौराहा होते हुए नॉवल्टी पहुंची जहां कोतवाली के सामने व्यापारियों ने उस पर पुष्प वर्षा की। रैली में शामिल लोगों को पानी और जूस पिलाने के साथ उनका उत्साहवर्धन भी किया। इसके बाद रैली जिला अस्पताल रोड से होते हुए कुतुबखाना चौराहे पहुंची जहां व्यापारियों ने फिर उस पर पुष्प वर्षा की। रैली में शामिल लोगों को कुछ देर विश्राम देकर जलपान भी कराया गया।
विज्ञापन

कुतुबखाना के बाद कोहाड़ापीर की ओर बढ़ी रैली धर्मकांटे चौराहे पर पहुंची। यहां व्यापारियों ने रैली पर पुष्पवर्षा और जलपान कराने के साथ रैली में शामिल लोगों को मास्क भी बांटे। धर्मकांटे चौराहे से डीडीपुरम चौराहे पर पहुंची रैली का यहां व्यापारियों के साथ एनसीसी कैडेट्स ने भी पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया और जलपान कराया। इसके बाद रैली स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर रैली संपन्न हुई। यहां रैली में शामिल लोगों के लिए लंच की व्यवस्था की गई थी। रैली में लोग उत्साह से लबरेज दिखे। इस दौरान एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, आरएसओ जितेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने किया रैली का स्वागत

देशभक्ति का संदेश देने निकली रैली का श्यामगंज में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी, युवा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र खटवानी, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के राजेश जसोरिया, कैलाश मित्तल, श्याम मिठवानी, सतीश शर्मा और राधेश्याम श्रीवास्तव ने रैली का स्वागत किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी, विकास अग्रवाल, सुधीर गोयल, ऋषभ अग्रवाल, सुरेंद्र बंसल, अभय अग्रवाल ने भी रैली पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कुतुबखाना चौराहे पर शास्त्री मार्केट एसोसिएशन के राजेश छाबड़ा, रवि गट्टूमल अग्रवाल, बलदेव राज, गुरशरण सिंह उर्फ वीरजी मौजूद रहे। धर्मकांटे पर बांबे होजरी के हरीश सेठी, गीत सेठी और गौतम सेठी ने पुष्पवर्षा कर रैली में शामिल लोगों को जलपान कराया और उन्हें मास्क भी वितरित किए। डीडीपुरम चौराहे पर पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला, दीपक द्विवेदी, संजय शर्मा, व्यापारिक सुरक्षा फोरम के महानगर प्रभारी रोहित जिंदल व अमित भारद्वाज ने स्वागत किया। रैली में व्यापारी दिनेश अग्रवाल व युवा अतुल पाराशरी का भी विशेष योगदान रहा।

स्वतंत्रता का उल्लास तो हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन के जश्न को सभी भारतवासी मिलकर त्योहार की तरह की मनाते हैं। अमर उजाला का यह बाइक-साइकिल रैली का प्रयास सराहनीय रहा। शहर में स्वतंत्रता दिवस के त्योहार का आगाज भी इस रैली से हो गया। - नितीश कुमार, डीएम

स्वतंत्रता दिवस के लिए देशवासियों में गजब का उत्साह रहता है। इस साल जश्न की शुरुआत अमर उजाला ने मां तुझे प्रणाम रैली के साथ कर दी। साइकिल रैली ने देशभक्ति का संदेश देने के साथ की स्वस्थ रहने का संदेश भी दिया। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

रैली में शामिल लोगों में दिखा उत्साह

शानदार रैली थी। साइकिल चलाने की आदत शहर के और लोगों को भी डालनी चाहिए। अमर उजाला का इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार। अगले साल फिर इंतजार रहेगा। - संजीव जिंदल उर्फ साइकिल बाबा
मां तुझे प्रणाम रैली में शामिल होकर मन आनंदित हो गया। कोविड के बाद करीब डेढ़ साल बाद पहली बार किसी आयोजन में शामिल हो पाया। - अर्णव जौहरी

मां तुझे प्रणाम रैली बहुत खास रही। लंबे समय बाद ऐसी रैली शहर में आयोजित हुई। समय-समय पर रैली का आयोजन होना चाहिए। - दीक्षा

मां तुझे प्रणाम रैली में स्थान देने के लिए अमर उजाला का भी धन्यवाद। स्वतंत्रता दिवस से पहले ही रैली के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व का आगाज हो गया। - विनम्रता

इस तरह के कार्यक्रम हमेशा देशभक्ति से ओतप्रोत कर देते हैं। अगले साल फिर इस मां तुझे प्रणाम रैली का इंतजार रहेगा। - दिव्या जोशी

मां तुझे प्रणाम रैली के दौरान हो रही पुष्पवर्षा ने मन खुश कर दिया। पुष्पवर्षा से गुजरते वक्त किसी वीआईपी जैसी ही फीलिंग आ रही थी। - गार्गी चौधरी

अमर उजाला ने यह विशेष तरह का कार्यक्रम आयोजित किया। मैं शहर के लोगों से अपील करती हूं कि अगले साल शहर के अधिक से अधिक लोग मां तुझे प्रणाम रैली का हिस्सा बने। - प्रिया गंगवार

यह अपने तरह की एक शानदार रैली रही। इस साल अभी तक स्वतंत्रता दिवस को लेकर कोई कार्यक्रम भी शहर में नहीं हुआ। मजा आ गया। - स्नेहा सिंह

कोविड के बाद से स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर स्कूलों में भी कार्यक्रम नहीं हो पा रहे थे। सब फीका था। अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम रैली ने स्वतंत्रता दिवस का उल्लास कई गुना बढ़ा दिया। - चमन मंसूरी

देशभक्ति से ओतप्रोत करने और शहर में देशभक्ति का संदेश देती मां तुझे प्रणाम रैली शानदार रही। शहर के लोगों ने भी रैली का अच्छे से स्वागत किया। - नीतू राठौर

मां तुझे प्रणाम रैली पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा से मन आनंदित हो गया। बहुत अच्छा लग रहा था। मां तुझे प्रणाम रैली में स्थान देने के लिए अमर उजाला का भी आभार। - शिखा सागर

मां तुझे प्रणाम रैली का आयोजन सफल रहा। रैली के दौरान बज रहा देशभक्ति से ओतप्रोत गीत भी उत्साह बढ़ा रहा था। स्वागत कार्यक्रमों से उत्साह चरम पर रहा। - सुप्रिया उपाध्याय



मां तुझे प्रणाम रैली के साथ ही स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व का आगाज हो गया है। अमर उजाला ने शहर भर में स्वतंत्रता दिवस के उल्लास को दोगुना कर दिया। - खुशबू

कोविड के बाद से इस तरह के आयोजन नहीं हो पाए। मां तुझे प्रणाम रैली ने स्वतंत्रता दिवस के उल्लास को बढ़ा दिया है। शानदार रैली रही। - फरहा फारूखी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed