फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The thugs transferred two lakh rupees from the account by pretending to be an old friend.

Bareilly News: पुराना दोस्त बताकर ठगों ने खाते से ट्रांसफर करा लिए दो लाख रुपये

Mon, 29 Jul 2024 06:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
The thugs transferred two lakh rupees from the account by pretending to be an old friend.
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले शख्स को ठग ने कॉल कर खुद को उसका पुराना मित्र बताया और झांसे में लेकर दो लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी जगजीत सिंह नंदा ने बताया कि पांच दिन पहले उनके पास अंजान नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को पुराना दोस्त जीएस खग बताया। जीएस खग पुराने मित्र हैं और कनाडा में रहते हैं। इसलिए ठग को दोस्त जीएस खग समझकर बात कर ली। ठग ने विश्वास दिलाकर कहा कि उनका परिचित अस्पताल में भर्ती है। उसे 3.80 लाख रुपये की तुरंत जरूरत है।
विज्ञापन

जगजीत ने अपना दोस्त जीएस खग समझकर उसकी बात पर विश्वास कर लिया और बताए गए खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद वह 1.80 लाख रुपये भी ट्रांसफर कराने जा रहे थे तभी उन्हें शक हो गया। बैंक जाकर उन्होंने ठग के खाते को फ्रीज करा दिया। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed