फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The throats of the tanks and taps are dry, thirst is wandering in the streets

Bareilly News: टंकियों-टोंटियों के सूखे हलक, गलियों में भटक रही प्यास

Wed, 16 Apr 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The throats of the tanks and taps are dry, thirst is wandering in the streets
बरेली। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर की टंकियों-टोंटियों के हलक सूखने लगे हैं। कहीं कम प्रेशर की दिक्कत है तो कहीं पानी की आपूर्ति ही नहीं की जा रही है। जलकल और नगर निगम दोनों ने ही जनता की इस समस्या से मुंह मोड़ लिया है। वनखंडीनाथ मंदिर के निकट स्थित ओवरहेड टैंक से ही रामपुर बाग समेत कई वार्डाें में जलापूर्ति किए जाने की वजह से नजता प्रेशर की कमी से जूझ रही है। रामपुर बाग के सेमलखेड़ा और खुर्रम गौटिया इलाकों में पानी की सप्लाई तक नहीं है। पार्षदों के मुताबिक, कई बार शिकायतों के बावजूद इसका समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


वनखंडीनाथ वार्ड की पार्षद कमलेश राठौर बताया कि उनके वार्ड में 25 हजार लोग लो प्रेशर से परेशान हैं। कई इलाकों में सप्लाई के दौरान भी टोंटियों में पानी नहीं आता। वनखंडीनाथ में एक ओवरहेड टैंक है, जिससे उनके वार्ड के साथ जोगी नवादा, चक महमूद, सुरेश शर्मा नगर और एजाजनगर वार्ड के कुछ हिस्से में पानी की सप्लाई की जाती है। इसको लेकर कई बार जलकल और नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

रामपुर बाग के पार्षद राजेश अग्रवाल ने बताया कि उनके वार्ड के एक इलाके की जलापूर्ति ठीक है, पर सेमलखेड़ा और खुर्रम गौटिया के लोग परेशान हैं। जल निगम ने अमृत योजना के तहत करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन अब तक न तो कनेक्शन दिए गए हैं, न ही पाइप लाइनों को जोड़ा गया है। पानी की टंकी के कनेक्शन कहां दिए गए, कोई पता नहीं। वार्ड के आठ हजार लोग जल निगम और नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले- खानापूरी से नहीं चलेगा काम
एक ही टैंक से चार-पांच वार्डाें में जलापूर्ति होगी तो प्रेशर कम ही मिलेगा। विभाग को हल निकालना होगा, खानापूरी करने से काम नहीं चलेगा। - सिद्धार्थ वर्मा, वनखंडीनाथ


विभाग काम ही नहीं कराना चाहता। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है। इस समस्या का स्थायी तौर पर निस्तारण होना चाहिए। - सूरज राठौर, वनखंडीनाथ
बीते वर्ष भी इस समस्या को लेकर हमने विरोध किया था, लेकिन समाधान नहीं हुआ। सुबह-शाम लोग हैंडपंप से पानी भरकर काम चलाते हैं। - मोहम्मद शाहिद, खुर्रम गौटिया

विभाग ने काम तो कराया, लेकिन कनेक्शन नहीं मिले हैं। अब जनता परेशान हो रही है और विभाग सिर्फ आश्वासन देकर खानापूरी कर रहा है। ऋषि यादव, सेमलखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed