{"_id":"67915d113363683ce5049d9e","slug":"the-thread-of-breath-is-breaking-while-waiting-for-payment-bareilly-news-c-4-lko1064-566257-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भुगतान के इंतजार में टूट रही सांसों की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भुगतान के इंतजार में टूट रही सांसों की डोर
विज्ञापन
बरेली। बॉम्बे हाईकोर्ट में चल रही रबर फैक्टरी प्रकरण की सुनवाई में तेजी लाने और देयकों के भुगतान के लिए बुधवार को एसएंडसी कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
कहा कि भुगतान के इंतजार में इस सप्ताह तीन कर्मियों की मौत हो गई। फैक्टरी बंद होने से अब तक चार सौ से ज्यादा लोगों की सांसों की डोर टूट चुकी है, पर कोई ठोस पहल न होने से जीवित कर्मचारियों के मन में निराशा पनप रही है।
यूनियन के महामंत्री अशोक मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ कर्मचारी संत प्रकाश शर्मा, आईपी शंखधार, जागन प्रसाद की बीते दिनों मौत हुई है। मुख्य सचिव के साथ वर्चुअल मीटिंग के एजेंडे के अनुरूप डीआरटी बॉम्बे में केस फाइल न होने से कर्मचारी असमंजस में हैं। उन्होंने प्रकरण पर उचित कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो