फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The third Vande Bharat Express will run from Kathgodam or Ramnagar via Bareilly

UP: काठगोदाम या रामनगर से चलेगी बरेली होते हुए तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, इज्जतनगर मंडल ने शुरू की तैयारी

Tue, 06 May 2025 03:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 06 May 2025 03:35 PM IST
सार

बरेली होते हुए इज्जतनगर रेल मंडल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन करेगा। जिन रूटों पर संचालन किया जाना है, उनमें बरेली होते हुए मथुरा और आगरा प्राथमिकता में है। 

विज्ञापन
The third Vande Bharat Express will run from Kathgodam or Ramnagar via Bareilly
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन साल के अंत तक बरेली होते हुए शुरू हो जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। रूट तय करने के साथ समय सारिणी पर काम किया जा रहा है। यह ट्रेन काठगोदाम या फिर रामनगर से चलाई जाएगी। सप्ताह में छह दिन संचालन होगा।
विज्ञापन


बरेली होते हुए देहरादून-लखनऊ और मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन काफी पहले शुरू हो चुका है। मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को वाया अयोध्या होते हुए वाराणसी तक विस्तार को भी हरी झंडी मिल चुकी है। यह दोनों ट्रेनें उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की हैं।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें- UP News: वंदे भारत स्लीपर की पहली रैक मिली, बरेली-मुंबई के बीच संचालन तय, जल्द होगा स्पीड ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन

अब बरेली होते हुए इज्जतनगर मंडल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन करेगा। जिन रूटों पर संचालन किया जाना है उनमें बरेली होते हुए मथुरा और आगरा प्राथमिकता में हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन अगर आगरा के लिए किया जाता है तो आगरा फोर्ट के नियमित संचालन की पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी।

फिलहाल रामनगर-आगरा फोर्ट के बीच इज्जतनगर मंडल सप्ताह में अप-डाउन चार-चार दिन सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन कर रहा है। इस रूट पर वंदे भारत के संचालन की कवायद पिछले साल भी हुई थी, लेकिन बाद में प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। अब इस पर नए सिरे से काम शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed