फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   First rake of Vande Bharat Sleeper received operation between Bareilly-Mumbai route

UP News: वंदे भारत स्लीपर की पहली रैक मिली, बरेली-मुंबई के बीच संचालन तय, जल्द होगा स्पीड ट्रायल

Mon, 28 Apr 2025 10:49 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Apr 2025 10:49 AM IST
सार

पहली वंदे भारत स्लीपर का संचालन बरेली-मुंबई के बीच तय माना जा रहा है। 16 कोच की इसकी पहली रैक भी उत्तर रेलवे को मिल गई है। 

विज्ञापन
First rake of Vande Bharat Sleeper received operation between Bareilly-Mumbai route
वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर रेलवे को वंदे भारत स्लीपर की 16 कोच की पहली रैक मिल गई है। पहली वंदे भारत स्लीपर का संचालन बरेली-मुंबई के बीच तय माना जा रहा है। एक साल पहले ही इसके लिए रूट तय किया जा चुका है। रैक मिलने के बाद अब ट्रेन के संचालन की कवायद जल्द शुरू हो जाएगी। जल्द स्पीड ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सप्ताह में एक-एक दिन अप-डाउन संचालित की जाने वाली 14314-13 बरेली-लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस पर यात्रियों का दबाव लगातार बना हुआ है। इस ट्रेन का संचालन 29 साल पहले शुरू हुआ था। मुरादाबाद में वॉशिंग लाइन न होने के कारण अप-डाउन सप्ताह में एक-एक दिन वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का संचालन बरेली से करने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन के संचालन के लिए बरेली-चंदौसी-अलीगढ़-आगरा-ग्वालियर-झांसी-बीना-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-मनमाड-मुंबई रूट पहले ही तय किया जा चुका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: सब बेगुनाह तो मुकुल को किसने मारा... साफ नहीं कर सकी सीबीआई; पुलिस ने किया था एनकाउंटर
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदे भारत स्लीपर में एसी 3-टियर, एसी 2-टियर, और एसी फर्स्ट क्लास कोचों में 823 यात्रियों के लिए यात्रा की सुविधा होगी। एक रूट निर्धारित हो का है और दूसरे पर विचार चल रहा है। वंदे भारत स्लीपर का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को आरामदायक यात्रा मिलेगी और कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी भी कम होगी।

लोकमान्य तिलक में टिकट बुकिंग की स्थिति
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस बरेली से प्रत्येक शनिवार को चलती है। 19 फरवरी को इस ट्रेन में बरेली से 687 टिकट बुक हुए थे। इसके अलावा अलीगढ़ से 193, आगरा से 26, ग्वालियर से 28, झांसी से 17 और भोपाल से 19 यात्रियों ने टिकट बुक कराए। 26 फरवरी के भी बरेली से 639, अलीगढ़ से 168, आगरा से 11, ग्वालियर से 21, झांसी से 12 और भोपाल से मुंबई के लिए 13 टिकट बुक हुए। दो महीने तक इस ट्रेन में कन्फर्म टिकट मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed