फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The tender process for Smart City Rifle Club will now be held for the fourth time without any amendment

Bareilly News: बिना संशोधन के ही अब चौथी बार होगी स्मार्ट सिटी राइफल क्लब की टेंडर प्रक्रिया

Thu, 29 May 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
The tender process for Smart City Rifle Club will now be held for the fourth time without any amendment
बरेली। स्मार्ट सिटी के तहत सात करोड़ रुपये खर्च कर बना राइफल क्लब स्थित शूटिंग रेंज में ताला लटका हुआ है, इसके साथ ही टेंडर भी अधर में है। टेंडर में शर्ताें के मापदंडों पर फर्में खरे उतर ही नहीं पा रही हैं, फिर भी चौथी बार में बिना संशोधन के ही टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया गया है। पिछली बार केवल दो फर्म ही प्रक्रिया में शामिल हुई थीं जोकि शर्तों को पूरा नहीं कर पाईं।
विज्ञापन

राइफल क्लब के ज्वाइंट सेक्रेटरी (स्पोट्र्स) कमल सेन बताते हैं कि अभी लगभग 30 खिलाड़ी शूटिंग रेंज में अभ्यास कर रहे हैं। जिनकी प्रतिमाह फीस 500 रुपये है, जिसके तहत माह में रेंज की 18 हजार और साल में 1.80 लाख की कमाई हो रही है। वहीं टेंडर की शर्ताें के मुताबिक 12 लाख रुपये सालाना फर्म को स्मार्ट सिटी को देना है। ऐसे में उपयुक्त फर्में भी किनारा करते हुए दिख रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि टेंडर की शर्तों को शिथिल किया जाए।
विज्ञापन

टेंडर की शर्तों के मुताबिक रेंज के इंटीरियर, उपकरणों की देखरेख और समस्त संचालन की जिम्मेदारी भी होगी। एजेंसी का एक करोड़ का सालाना टर्नओवर, राइफल क्लब चलाने का अनुभव होना जरूरी है। इसके साथ ही 15 साल का कांट्रेक्ट भी किया जाना है। अधिकारियों के मुताबिक तीन बार निकली निविदाओं में टेंडर डालने वाली दोनों फर्माें को ही राइफल क्लब संचालन का अनुभव नहीं था। वहीं अब चौथी बार स्मार्ट सिटी की ओर टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है, इसमें फर्माें को 12 जून तक का समय दिया गया है। 27 मई से खोली गई चौथी बार निविदाओं में अभी तक एक भी आवेदन नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन








--
तीन बार टेंडर निकाले गए, लेकिन संचालन के लिए उपयुक्त फर्म नहीं मिल सकी। अब फिर से टेंडर निकाले गए हैं। उम्मीद है कि अबकी बार कोई उपयुक्त फर्म मिलेगी और शूटिंग रेंज का संचालन शुरू होगा। फर्म आवेदन करें, इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। -शशिभूषण राय, एसीईओ स्मार्ट सिटी व अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed