फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The teams from Bareilly, Rampur, and Badaun emerged as winners

Bareilly News: बरेली, रामपुर और बदायूं की टीम बनी विजेता

Tue, 14 Jul 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 14 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The teams from Bareilly, Rampur, and Badaun emerged as winners
शाहजहांपुर। 74वीं अंतरजनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन बरेली, रामपुर और बदायूं की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर पहला मैच बदायूं और मुरादाबाद के बीच खेला गया। बदायूं ने पांच गोल दागकर जीत दर्ज कर ली। टीम के सुमित, दिनेश, वंश और शिवम ने एक-एक गोल कर 5-0 से मुरादाबाद को हराया। दूसरा मैच में बरेली की टीम पीलीभीत पर भारी पड़ी। बरेली की टीम के कपिल चौहान ने एक गोल दागकर जीत दर्ज की। जबकि पीलीभीत की टीम कोई भी गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। तीसरा मैच रामपुर और संभल के बीच खेला गया। रामपुर 4-0 से मुकाबले को अपने नाम किया। रामपुर के कप्तान नरेंद्र ने अकेले चार गोल कर टीम को जिताया। चौथे मैच में रामपुर ने बिजनौर को 2-0 से हराया। शाम में महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में बरेली की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। सुनीता और रीनू ने एक-एक गोल कर बदायूं को हार की दहलीज पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व एसपी सौरभ दीक्षित ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। बताया कि 15 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में बरेली जोन के विभिन्न जनपदों की पुलिस फुटबॉल टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed