{"_id":"57bb4e934f1c1b2926d4f32d","slug":"the-team-skirmish-eviction-threats","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई टीम से झड़प, मारने की धमकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गई टीम से झड़प, मारने की धमकी
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
अिततिक्रमण्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसाईयाें की पुलिया पर लगे अवैध स्टॉल और भट्ठियाें को हटाने गई नगर निगम टीम से यहां के दुकानदार उलझ गए। खूब तीखी नोकझोंक हुई। जान से मारने की धमकी तक टीम को मिली। उन्हाेंने इसकी शिकायत नगर आयुक्त से की है। उन्हाेंने लिखित में मांगा है। दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
अवैध होर्डिंग के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत टीम ने सेटेलाइट से बीसलपुर रोड तक लगे अवैध होर्डिंग को हटाया। इस दौरान कुछ लोगों ने खुद ही होर्डिंग हटा ली, जबकि टीम ने सात होर्डिंग जब्त किया। इसके बाद टीम ईसाई की पुलिया दर्पण स्वीट हाउस पहुंची। यहां अवैध स्टॉल सड़क पर लगे हुए थे और भट्ठियां भी थी। टीम का नेतृत्व कर रहे राम सिंह जाटव और जयपाल पटेल ने बताया कि वहां लगे प्रदीप के स्टॉल को तोड़कर जब्त किया तो उनकी पत्नी और वह खुद आ गए और झगड़ा करने लगे। नोटिस देने की बात कही और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जान से मारने की धमकी तक दी गई। इसकी शिकायत उन्हाेंने नगर आयुक्त से की है।
- गली आर्य समाज के पास बृहस्पतिवार तक हट जाएं स्लैप
गली आर्य समाज के पार्षद प्रहलाद की शिकायत पर यहां दुकानदाराें ने अवैध स्लैप डाल रखी है। इसको हटाने के लिए बृहस्पतिवार का समय दिया गया है।