फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The team of the procurement center will reach home when there is 150 quintals of wheat

Bareilly News: 150 क्विंटल गेहूं होने पर घर पहुंचेगी क्रय केंद्र की टीम

Sat, 12 Apr 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The team of the procurement center will reach home when there is 150 quintals of wheat
बरेली। किसानों के पास 150 क्विंटल तक गेहूं है तो एक कॉल पर इसकी तौल करने के लिए मौके पर क्रय केंद्र की टीम पहुंचेगी। इसके लिए 7839565063, 0581-2427342 नंबर पर कॉल करना होगा। इससे किसानों को क्रय केंद्र तक दौड़ने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। किसान के खेत और गांव से सीधी खरीद पर जोर है। जिले में 55 मोबाइल क्रय केंद्र संचालित हो चुके हैं। अगर किसी गांव में किसानों के पास 150 क्विंटल गेहूं उपलब्ध है तो वे कॉल कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। टीम 24 घंटे के अंदर खरीद के लिए पहुंचेगी और 48 घंटे में भुगतान कर देगी। अब तक जिले में 4514 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। पिछले साल इसी अवधि में 2008 मीट्रिक टन खरीद की गई थी। डिप्टी आरएमओ कमलेश पांडेय ने बताया कि अब तक 112 करोड़ का गेहूं खरीदा गया, जिसमें 102 करोड़ भुगतान हुआ है। जिले में कुल 113 क्रय केंद्र हैं। सभी में खरीद शुरू हो गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed