फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The team of Mechanical Factory captured the title

Bareilly News: यांत्रिक कारखाना की टीम ने खिताब पर जमाया कब्जा

Mon, 31 Mar 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The team of Mechanical Factory captured the title
बरेली। मंडल क्रीड़ा संघ पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर की ओर से रोड नंबर चार स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें यांत्रिक कारखाना की टीम ने आरपीएफ की टीम को पांच विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीएफ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 174 रन बनाए। गोपाल भंडारी ने 26 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। केदारमल यादव ने 42 रनों का योगदान दिया। यांत्रिक कारखाना टीम की तरफ से राकेश ने तीन, रोहित ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यांत्रिक कारखाना की टीम ने 19.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। कप्तान प्रियांक पराशर ने 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 98 रन बनाए। आरपीएफ टीम की ओर से संदीप भारती ने दो विकेट झटके। मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए यांत्रिक कारखाना के प्रियांक पराशर को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब आरपीएफ के केदारमल यादव को मिला। आरपीएफ के ही गोपाल भंडारी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब मिला। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का टाइटल यांत्रिक कारखाना के राकेश के नाम रहा ।
अंपायर की भूमिका शरद फर्नांडीस, शैलेश वर्मा, आकाश कुमार ने निभाई। स्कोरिंग आकाश, शिव राठी ने की। वहीं कमेंटरी संजय कुमार व नितेश भारद्वाज की ओर से की गई।

टूर्नामेंट आयोजक माजिद हसन खान ने बताया कि प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर की ओर से आगामी दिनों में किया जाएगा। इस अवसर पर निदेशक (रेल पथ)/आरडीएसओ, लखनऊ अरुण कुमार, मंडल क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह, मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन) शैलेश कुमार, मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) राजकुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed