फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The team investigated, will report to the officials

टीम ने की जांच, अधिकारियों को देंगे रिपोर्ट

Sat, 16 Apr 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The team investigated, will report to the officials
जलालाबाद के गांव सराय साधौ में खेत में जांच पड़ताल करती अधिकारियों की टीम। - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। गेहूं की बालियों में दाना न पड़ने के मामले की जांच शुरू हो गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी एवं वरिष्ठ शस्य वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी के नेतृत्व में जांच टीम शुक्रवार सुबह गांव सरायसाधौ पहुंची। टीम ने खेत में खड़ी फसल के अलावा पीड़ित किसानों से बीज आदि के बारे में जानकारी ली। टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव सरायसाधौ के 16 किसानों ने जलालाबाद के मुख्य चौराहे पर पास स्थित एक दुकान से गेहूं का बीज खरीदा था। किसानों का आरोप है कि करीब दो सौ बीघा खेत में बोए इस बीज से फसल खड़ी हुई, लेकिन बालियों में दाना नहीं पड़ा। शिकायत मिलने पर विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने जिला कृषि अधिकारी से मामले की जांच कराने को कहा। बृहस्पतिवार शाम गांव सराय साधौ पहुंचे अपर जिला कृषि अधिकारी मेराज अहमद ने जांच की।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी की अध्यक्षता में टीम गठित कर दी। शुक्रवार को जांच के लिए टीम प्रभारी के अलावा अपर जिला कृषि अधिकारी मेराज अहमद, केंद्रीय बीज भंडार के प्रभारी नरेश चंद्र शर्मा, जलालाबाद केंद्र के प्रभारी मनोज यादव ने खेतों पर जाकर फसल का जायजा लिया। काश्तकारों से बीज तथा खाद आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। टीम किसी फसली बीमारी या कीटनाशक के दुष्प्रभाव के बारे में भी पड़ताल कर रही है। टीम प्रभारी ने बताया कि एक-दो दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे होगी रामवीर की बेटी की शादी
गांव सरायसाधौ के जिन किसानों का नुकसान हुआ है उनमें एक रामवीर भी है। रामवीर भूमिहीन है। उन्होंने गांव के ही सुखचरण का पांच बीघा खेत पटका पर लेकर उसमें गेहूं बोया था। रामवीर की बेटी प्रांशी की शादी दो मई को है। रामवीर ने बताया कि उसे उम्मीद थी कि 12 से 13 क्विंटल गेहूं पैदा होग, जिसका आधा उसे मिलेगा।

सोचा था खेत से मिलने वाला गेहूं सालभर के घरेलू खर्च के अलावा बेटी की बरात के लिए भी हो जाएगा। मगर गेहूं का एक दाना भी नहीं पैदा हुआ। रामवीर ने बताया कि उसने शादी में आने वाले मेहमानों और बरातियों के लिए दो क्विंटल गेहूं बाजार से खरीदा है। घर के खर्च के लिए बाद में व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed