फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The taps are thirsty, a population of thirty thousand is wandering for water

Bareilly News: टोंटियां प्यासी, पानी के लिए भटक रही तीस हजार की आबादी

Tue, 22 Apr 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The taps are thirsty, a population of thirty thousand is wandering for water
बरेली। आलमगिरीगंज, घेर शेख मिट्ठू, सिकलापुर, बांस मंडी, नवादा शेखान और सैदपुर हॉकिंस इलाकों के तीस हजार से अधिक लोग सोमवार को पानी के लिए तरस गए। किसी ने पड़ोसी के सबमर्सिबल पंप को चलवाकर काम चलाया तो किसी ने हैंडपंप का सहारा लिया। नगर निगम की बोर्ड बैठकों में जलकल विभाग बेहतर जलापूर्ति का दावा तो करता है, पर हर बार गर्मियों में लोगों को यह परेशानी झेलनी पड़ती है। सोमवार को अमर उजाला की पड़ताल में हकीकत बेपर्दा हुई।
विज्ञापन

वार्ड 74 घेर शेख मिट्ठू में रक्षबंधियान वाली मस्जिद के पास, जखीरे वाली बगिया, पटी गली में पेयजल संकट है। वार्ड 56 कुंवरपुर में तलैया मंडी से पास मौर्या सदन, पीएनबी और जसौली के निकट रहने वाले परिवारों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। आलमगिरीगंज में बताशे वाली गली, गुरुद्वारे के पास वाले क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोग खरीद कर पानी पी रहे हैं।
विज्ञापन

सिकलापुर में दिनेश हॉस्पिटल के आसपास के क्षेत्र में कई परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। नवादा शेखान और कटरा चांद खां के कई हिस्सों को नलकूप न चल पाने की वजह से 24 घंटे पानी नहीं मिला। जलकल के अभियंता सोमवार दोपहर आपूर्ति बहाल करा सके। पार्षदों का कहना है कि गर्मी में स्थिति सुधरनी चाहिए थी, पर पेयजल संकट और गहरा गया है। पानी का प्रेशर कम होने से ऊंचे इलाके तरस रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों ने बयां की हकीकत
मेरे वार्ड के कई हिस्सों में 15 दिनों से पेयजल संकट है। जलकल विभाग को कॉल की तो कर्मचारी आए। दो दिन आपूर्ति मिली, अब फिर पहले जैसा हाल है। - नवल किशोर मौर्य, पार्षद, वार्ड-55 सैदपुर हाकिंस
मैंने नगर आयुक्त के सामने प्रदूषित पानी का मुद्दा उठाया है। नई पाइप लाइन बिछाए जाने के लिए आग्रह किया है। जब नई लाइन नहीं बिछ जाएगी, तभी संकट दूर होगा। - मुकेश सिंघल, वार्ड-63, साहूकारा

मैंने नगर निगम के जेई को कॉल कर पेयजल संकट की जानकारी दी थी। उधर से आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। गर्मी के साथ पेयजल संकट बढ़ रहा है। - सागर मौर्य, पार्षद वार्ड-56, कुंवरपुर
मेरे वार्ड में कई परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। उनका प्रार्थनापत्र लेकर मैं शुक्रवार को नगर आयुक्त से मिला था। उम्मीद है कि अब सुधार होगा। - जय प्रकाश, पार्षद, वार्ड-64, सिकलापुर



सूखी पड़ी है जलकल की लाइन

जलकल की लाइन सूखी पड़ी है। हम लोग हैंडपंप से पानी लेकर गुजारा कर रहे हैं। - श्यामलाल, सैदपुर हॉकिंस
पाइप लाइन से इतना गंदा पानी आ रहा है कि हम उससे नहा भी नहीं सकते। - प्रवीण कुमार अग्रवाल, आलमगिरीगंज
पानी नहीं आने से लोग हैंडपंप से काम चला रहे हैं। अब उससे भी गंदा पानी आ रहा है। - करिश्मा राना, सिकलापुर
----
जलापूर्ति की दिक्कतों को दूर कराएंगे। जो शिकायतें आ रही हैं, कर्मचारियों और जलकल अभियंताओं को मौके पर जाकर उनका समाधान कराने के आदेश दिए गए हैं। अब क्रॉस चेकिंग भी होगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article