{"_id":"693dcd8a0b07f5eae701d6a2","slug":"the-taekwondo-team-showcased-their-athletic-skills-bareilly-news-c-4-vns1074-785648-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ताइक्वांडो टीम ने किया अपने खेल कौशल का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ताइक्वांडो टीम ने किया अपने खेल कौशल का प्रदर्शन
Sun, 14 Dec 2025 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल महोत्सव बेलियंस जॉय जंप-2025 के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय की ताइक्वांडो टीम ने अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन किया। पीटी ड्रिल और योग में विद्यार्थियों ने एकरूपता और अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेवी सिंह, पूर्व आईडीईएस (रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) ने किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत सामूहिक नृत्य रहा। जिमनास्टिक समूह के विद्यार्थियों ने बैलेंसिंग बीम, कलाबाजी और जलते हुए गोले से कूद जैसे रोमांचक करतब दिखाए। खेल मैदान में पिरामिड रेस, पास द बॉल रेस, सेव वाटर रेस, बुल्स आई रेस, चिकन रेस, हर्डल रेस, प्लांटिंग रेस, एलीफेंट रेस सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में पार्थ वर्मा, कुंज राठी, आराध्या मौर्या, अमायरा गंगवार, अभी सागर, देवांश यादव, अलविका सिंह, पाखी, देवांश मिश्रा, अंशुमान सागर, दिव्यांशी, इनाया नदीम, शिवांश तोमर, शौर्य कुमार मौर्या, गौरवी सिंह, अधिकक्षिता, राघव, आरूष, नैन्सी, वेदिका, अक्षत राज शर्मा, मो. अब्बास, अनिष्का सिंह, सौम्या श्रीवास्तव, अनुराग सागर, गौरव जोशी व मो. आहिल हुसैन विजयी रहे। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन राजीव बग्गा, प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव, योगेश पटेल, नीरू बग्गा, अंकित बग्गा, बरखा बग्गा, वैभव पटेल, शिखा पटेल, अक्षित बग्गा आदि उपस्थित रहे।