फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The system failed...dirt spread on the roads, garbage not picked up

Bareilly News: व्यवस्था फेल... सड़कों पर पसरी गंदगी, नहीं उठा कूड़ा

Sat, 02 Nov 2024 04:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
The system failed...dirt spread on the roads, garbage not picked up
बरेली। सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग पहले से ही सुर्खियों में है। वहीं अब विभाग की ओर से किए गए दावे भी खोखले साबित हो गए हैं। दिवाली के एक दिन बाद ही कूड़े के ढेर मुख्य सड़कों और वार्डाें की गलियों में पड़े रहे जो शाम तक नहीं उठें। वहीं कई जगह पर कूड़े को सड़क पर ही आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद भी अधिकारियों ने इस ओर कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार आर्या ने सफाई व्यवस्था ठीक से न मिलने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी भानू प्रसाद का वेतन रोक एक सफाईकर्मचारी को निलंबित किया था। इसके बाद शहर में सफाई व्यवस्था कुछ दिनों अच्छी दिखी, लेकिन दिवाली पर नगर निगम व्यवस्थाएं करने के दावे तक ही सीमित रह गया। दिवाली के अगले दिन शुक्रवार को ही सड़कों पर झाड़ू तक नहीं लगाई गई थी। इतना ही नहीं कूड़ा कलेक्शन के लिए वाहन भी सड़काें पर दिखाई नहीं दिए। नतीजा सड़क किनारों पर कूड़े के ढेर लगे दिखाई देते रहे। वहीं शाम तक उन्हें उठाने के लिए गाड़ियां तक नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन


- इंद्रा मार्केट में टंकी के पास कूड़े में लगा दी आग
इंद्रा मार्केट में टंकी के पास अधिकतर मार्केट और आस-पास के लोगों का कूड़ा जमा होता है। यहां से निगम की गाड़ियां कूड़ा जमा कर डंपिंग यार्ड तक जाती है। दोपहर तक इंद्रा मार्केट से कूड़ा नहीं उठा तो वहां किसी ने कूड़े में आग लगा दी। इसके बाद क्षेत्र में धुआं ही धुआं भर गया। खास बात यह है कि मामला सोशल मीडिया पर भी आने के बाद अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई इलाकों में कूड़े न उठने की शिकायत आईं हैं, वहां के सफाई निरीक्षक के साथ किस की ड्यूटी थी इसको दिखवाकर जवाब तलब किया जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संचित शर्मा, उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed