फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The syndicate of corrupt people is not allowing the system to improve

Bareilly News: भ्रष्टाचारियों का सिंडिकेट नहीं सुधरने दे रहा व्यवस्था

Sun, 25 May 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
The syndicate of corrupt people is not allowing the system to improve
बरेली। मामूली बारिश और आंधी में शहर की बिजली 20-20 घंटे गुल हो जाती है। शहर के 24 में से 15-16 उपकेंद्र, 11 व 33 केवी लाइनों में फाल्ट हो जाते हैं। यह यूं ही नहीं है। इसका प्रमुख कारण भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन

मरम्मत, लाइनें बदलने के नाम पर की जा रही घपलेबाजी का खामियाजा शहर के लोगों को कटौती के रूप में भुगतना पड़ रहा है। विद्युत निगम में भ्रष्टाचारियों का सिंडिकेट व्यवस्था नहीं सुधरने दे रहा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता महावीर सिंह के रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों पर कई सवाल उठ रहे हैं। जो दो वीडियो वायरल हुए हैं, उनमें से एक में ठेकेदार और दूसरे में सहायक अभियंता रिश्वत दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबन की कार्रवाई केवल रिश्वत लेने वाले अधिशासी अभियंता के खिलाफ की गई। इससे पहले फरीदपुर में एक संविदा लाइनमैन के घर पर छापा मारकर विजिलेंस ने 28 मीटर बरामद किए थे। यहां मीटरों में छेड़छाड़ की जा रही थी। इस मामले में केवल संविदा लाइनमैन की सेवा समाप्त कर दी गई।
इसमें पांच जेई, दो एसडीई व एक्सईएन के नाम भी सामने आए थे, पर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इसकी जांच पूरी होने से पहले फर्जी बैंक चेकों से 32 लाख रुपये के बिजली बिल जमा करने का प्रकरण खुल गया।

इस मामले में भी कैशियर को निलंबित कर दिया गया। दो माह के बाद भी किसी जिम्मेदार पर आंच नहीं आई है। इस दौरान बरेली-पीलीभीत हाईवे पर पांच करोड़ से लाइन शिफ्टिंग में भी घपला सामने आ गया। इसकी जांच भी लंबित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed