फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The sword of action hangs over the shopping complex worth crores

Bareilly News: करोड़ों की शॉपिंग कॉम्पलेक्स पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Sun, 27 Jul 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The sword of action hangs over the shopping complex worth crores
बहेड़ी। केसर चीनी मिल ने नैनीताल रोड पर पुरानी गन्ना समिति की इमारत को तोड़कर बड़ा शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण कर दिया है, लेकिन इसमें चीनी मिल ने केवल एडीएम प्रशासन से मिली एनओसी दिखाई है। नगर पालिका में नामांतरण और मानचित्र संबंधी कागजात चीनी मिल प्रबंधन नहीं दिखा पाया है। चीनी मिल ने नगर पालिका द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब भी गोल-मोल कर दिया है। इस मामले में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की तरफ से तीसरा नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद करोड़ों की शॉपिंग कॉम्पलेक्स पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

केसर चीनी मिल और नगर पालिका के बीच कई महीने से नामांतरण और मानचित्र को दर्ज न करने को लेकर नोटिस बाजी का खेल चल रहा है। अब से चार माह पहले तक चीनी मिल नगर पालिका को कोई जवाब नहीं दे रही थी। इधर, नगर पालिका में शशि प्रभा चौधरी के द्वारा अधिशासी अधिकारी का चार्ज संभालने के बाद उन्होंने चीनी मिल प्रबंधन को लेकर सख्ती की है। उन्होंने चीनी मिल को अब तक दो नोटिस दिए हैं, जिनके जवाब चीनी मिल ने गोल-माल दिए हैं।
विज्ञापन

चीनी मिल ने पुरानी गन्ना समिति की इमारत को तोड़कर उस स्थान पर लगभग 280 दुकानों का शॉपिंग कॉम्पलेक्स बना दिया है, लेकिन उसका अभी तक नामांतरण नहीं कराया है न ही उसका मानचित्र नगर पालिका से सर्टिफाइड कराया है। लिहाजा चीनी मिल द्वारा बनाई गई यह इमारत पूरी तरह से अवैध मानी जा रही है। चीनी मिल ने एक पर्ची भेजकर नोटिस का जवाब दिया है। मिल के इस जवाब को अधिशासी अधिकारी ने खारिज करते हुए तीसरा नोटिस जारी करने के आदेश पारित कर दिए हैं। इस मामले में चीनी मिल प्रबंधन का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अंतिम नोटिस के बाद होगी कार्रवाई : ईओ
अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने कहा कि शासन को रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। तीसरे और अंतिम नोटिस जारी होने के बाद हर हाल में कार्रवाई की जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी चीनी मिल प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed