फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The swamp in the street due to mudslide, the passersby upset

मिट्टी धंसने से गली में हुई दलदल, राहगीर परेशान

Tue, 15 Jun 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The swamp in the street due to mudslide, the passersby upset
होटल चन्द्रगुप्त वाली गली में सड़क की मिट्टी धंसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सीवर लाइन डालने के बाद निगम ने नहीं बनाई सड़क

विज्ञापन
बरेली। सीवर लाइन डालने के बाद सड़क न बनने से मुख्य डाकघर से स्टेशन रोड की ओर जाने वाली सड़क की मिट्टी धंस गई और पानी भरने से यहां दलदल हो गई। इसके चलते यहां रहने वालों और राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ रहा है।

बता दें कि मुख्य डाकघर से स्टेशन रोड की ओर जाने वाली गली में कुछ दिन पहले ही सीवर लाइन डाली गई है। यहां रहने वाले बृजेंद्र स्वरूप गुप्ता ने अमर उजाला आपकी आवाज हेल्पलाइन पर ईमेल करके बताया कि होटल चंद्रगुप्त के पास करीब 50 फुट मिट्टी तीन फुट तक धंस गई है और वहां गड्ढा बन गया है। खतरे को देखते हुए उन्होंने वहां लकड़ी लगा दी है, जिससे लोगों को दूर से दिखता रहे। उन्होंने बताया कि सड़क पर काफी दलदल होने से यहां रहने वाले लोगों और राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। इसके बावजूद न तो नगर निगम ध्यान दे रहा है और न ही नगर निगम के अफसर इसको लेकर गंभीर हैं, जबकि इसी गली में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन और पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन भी रहती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed