फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The sun is overhead... plans are on paper

Bareilly News: सूरज सिर पर आया... प्लान कागजों पर

Mon, 25 May 2026 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The sun is overhead... plans are on paper
बरेली। तापमान में उछाल के साथ ही लू भी अपना असर दिखा रही है। दूसरी ओर, गर्मी से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से बनाया गया एक्शन प्लान कागजों से बाहर नहीं आ पाया है। शहर में न तो कहीं प्याऊ दिख रहे हैं, न ही अन्य इंतजाम। रोडवेज बसों में ओआरएस का घोल तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गर्मी के चलते लोगों की हालत बिगड़ रही है।
विज्ञापन



जिला प्रशासन की तरफ से अप्रैल में ही हीटवेव एक्शन प्लान जारी कर दिया गया था। बैठक करके सभी विभागों को जिम्मेदारियां भी बांटी गईं। नगर निगम को सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी मिली थी। अब तक यह व्यवस्था हो नहीं पाई है।
विज्ञापन

हालांकि, नगर निगम का दावा है कि लू से बचाव के लिए कुल सात केंद्र बनाए गए हैं। यहां बिजली, पानी, शौचालय, पंखा, कूलर, गद्दे, कुर्सी व अन्य व्यवस्थाएं कराई गई हैं। 35 प्याऊ लगाने का दावा किया जा रहा है, बावजूद एक भी प्याऊ शहर में नहीं दिखाई पड़ रहा। बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी चौपट है। आए दिन होने वाले फाॅल्ट के चलते घंटों बिजली गुल रहती है। अन्य विभाग भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं
यात्रा के दौरान शरीर में पानी की कमी होने पर तुरंत राहत दिलाने के लिए ओआरएस रखने का प्रावधान है। मगर, सेटेलाइट व पुराने बस अड्डे से निकलने वाले अधिकतर रोडवेज बसों में ओआरएस का घोल ही गायब रहा। लखनऊ, बदायूं, शाहजहांपुर, सीतापुर, रुद्रपुर जाने वाली ज्यादातर बसों में तो फर्स्ट एड बाॅक्स ही नहीं है।

वर्जन
प्याऊ की व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसका संचालन क्यों नहीं किया जा रहा है, यह पता कराएंगे। जल्द व्यवस्था होगी ताकि राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed