फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Strawberry Wine drama tickles the audience

Bareilly News: द स्ट्रॉबेरी वाइन नाटक ने दर्शकों को गुदगुदाया

Thu, 15 Jan 2026 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
The Strawberry Wine drama tickles the audience
बरेली। अस्तिता फाउन्डरेशन ड्रामा ड्रॉपआउट्स की ओर से अर्बन हाट स्थित प्रभावे ऑडिटोरियम में बुधवार को पांच दिवसीय बरेली नाट्य महोत्सव का आगाज हुआ। इसका उद्घाटन कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया। इसके बाद नाटक द स्ट्रॉबेरी वाइन का मंचन किया गया। इसने दर्शकों को लोटपोट कर दिया। इसकी कहानी दो बेहद स्नेही बहनों मार्था और रोजा के इर्द-गिर्द घूमती है। वे मोहल्ले के बेसहारा बुजुर्गों को घर बुलाकर अपनी ख़ास स्ट्रॉबेरी वाइन पिलाती हैं। इसे वे नेक काम समझती हैं, हालांकि इसका असर कुछ ज्यादा ही स्थायी हो जाता है।
विज्ञापन


उनका भांजा बॉबी रॉबर्ट डिसूजा तब परेशानी में पड़ जाता है, जब उसे घर में एक लाश मिलती है। मासूम आंटियों को कानूनी झंझट से बचाने की कोशिश में वह उलझ जाता है। इसी ताने बाने पर कहानी आगे बढ़ती है और बनते-बिगड़ते हालात दर्शकों को खूब हंसाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उद्यमी तनुज भसीन, संदीप झावर, विभोर गोयल, नितिन मोदी, खुशी भसीन, गर्वित झावर, शिवांग गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed