{"_id":"69013ad77701645d450dc744","slug":"the-stolen-bike-was-challaned-twice-but-was-not-recovered-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-3049-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चोरी हुई बाइक का दो बार किया चालान, लेकिन बरामद नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चोरी हुई बाइक का दो बार किया चालान, लेकिन बरामद नहीं हुई
विज्ञापन
मीरगंज। पुलिस द्वारा चोरी हुई बाइक का दो बार चालान काट तो दिया गया लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस बाइक बरामद नहीं कर सकी।
पुलिस के अनुसार रामपुर मिलक के गाव गंगापुर जदीद के पीड़ित अरविंद कुमार ने मीरगंज पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बाइक 16 अक्तूबर को रठौड़ा चौराहे से चोर चोरी कर ले गए। उन्होंने उसी दिन मिलक रामपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 16 अक्तूबर को शाम मीरगंज पुलिस द्वारा उसी बाइक का चालान कर दिया गया। इसका मेसेज मिलने पर उन्होंने मीरगंज थाने पर बाइक चोरी होने की बात बताई और बाइक बरामद करने की गुहार लगाई।
इसके बाद 27 अक्तूबर को मीरगंज पुलिस ने शाम सात बजे उसी बाइक का चालान काट दिया, जब उनके पास मेसेज आया तो वह फिर मीरगंज थाने पहुचे और चोरी गई बाइक के बारे में जानकारी पुलिस से चाही, लेकिन पुलिस उनकी बाइक का पता नहीं बता पाई। पीड़ित ने थानाध्यक्ष से बाइक बरामद करने और चोर को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। इधर, थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। बाइक और चोर को खोजा जा रहा है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद