फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   up government should intervene and give permission to Muslims to set up shops in the Kumbh Mela

UP News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अखाड़ा परिषद के फैसले पर जताया कड़ा एतराज, योगी सरकार से की ये मांग

Mon, 04 Nov 2024 12:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 12:09 PM IST
सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि अखाड़ा परिषद ने घोषणा की है कि कुंभ मेले में किसी भी मुसलमान की दुकान नहीं लगने दी जाएगी। अखाड़ा परिषद का यह फैसला हैरान करने वाला है। यह फैसला सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला है। 

विज्ञापन
up government should intervene and give permission to Muslims to set up shops in the Kumbh Mela
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अखाड़ा परिषद द्वारा कुंभ मेले में मुस्लिम दुकानदारों की दुकानों पर रोक लगाने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार को हस्तक्षेप कर इस फैसले को वापस कराना चाहिए।

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी का कहना है कि प्रयागराज में कुंभ मेला शुरू होने जा रहा है। खुशी की बात है। सभी चाहते हैं कि मेला अमन व शांति के साथ हो। मेला लोगों को मिलाने का संदेश देता है। इसमें सांप्रदायिक बात नहीं होनी चाहिए, लेकिन अफसोस की बात है कि अखाड़ा परिषद ने यह घोषणा की है कि मेले में किसी भी मुसलमान की दुकान नहीं लगने दी जाएगी। 

विज्ञापन

इससे देश को नुकसान होगा- मौलाना 
मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि अखाड़ा परिषद का यह फैसला करोड़ों देशवासियों को दिल को झकझोरने वाला है। इस तरह के फैसले होंगे और फिरकापरस्ती को बढ़ावा दिया जाएगा तो समाज टूटने के कगार पर आ जाएगा। अगर समाज टूटा तो इससे देश के लिए नुकसान होगा। 

मौलाना ने कहा कि अखाड़ा परिषद का यह फैसला सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला है। ऐसे बयान और फैसले समाज में बंटवाने को बढ़ावा देते हैं। मौलाना ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अखाड़ा परिषद का फैसला वापस कराया जाए। सांप्रदायिकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए। 

खबर से संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed