फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The spring was made in such a way that it opened as soon as the bus reached the stand from the workshop, diesel leakage in the other bus.

Bareilly News: ऐसी बनाई कमानी कि वर्कशॉप से बस अड्डे पहुंचते ही खुली, दूसरी बस में डीजल रिसाव

Mon, 09 Dec 2024 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
The spring was made in such a way that it opened as soon as the bus reached the stand from the workshop, diesel leakage in the other bus.
बरेली। मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी बरेली और रुहेलखंड डिपो की बसें वर्कशॉप से निकलते ही खराब हो जा रही हैं। रविवार को वर्कशॉप से सेटेलाइट बस अड्डे तक पहुंचते ही एक बस की कमानी ढीली हो गई तो दूसरी में डीजल का रिसाव होने लगा। कार्यशाला से मैकेनिक को बुलाकर उनकी मरम्मत कराई गई। चार दिन पहले बरेली डिपो की बीएस-6 मॉडल बस गुन्नौर के पास खराब हो गई थी। इसके इंजन से मोबिल ऑयल का रिसाव हो रहा था।
विज्ञापन

बदायूं डिपो की बस संख्या 9028, 8418, 1586 भी इसी सप्ताह रोड पर धोखा दे चुकी हैं। बरेली, रुहेलखंड और क्षेत्रीय कार्यशाला में बसों की मरम्मत पर हर माह औसतन 14 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। हाल ही में बसों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर उन्हें पास कराने के मामले सामने आ चुके हैं। जीएम तकनीकी और बरेली परिक्षेत्र के नोडल अधिकारी सत्यनारायण इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

केस 1
बरेली डिपो की बस संख्या 8537 मरम्मत के लिए शनिवार को वर्कशॉप पहुंची थी। इसमें कमानी का काम होना था। मरम्मत के बाद रविवार सुबह 11 बजे वर्कशॉप से सेटेलाइट बस अड्डे पहुंची। चालक-परिचालक बस में सवारियां बैठाने लगे। चालक ने जैसे ही बस को आगे बढ़ाया तो मालूम हुआ कि उसकी अगली कमानी ढीली है। इस पर सवारियों को उतारना पड़ा। वर्कशॉप से मैकेनिक को बुलाकर बस को ठीक कराया गया। एक घंटे बाद बस रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 2
बरेली डिपो की बस संख्या 5958 भी मरम्मत के लिए शनिवार को वर्कशॉप पहुंची थी। इसमें इंजन से संबंधित काम होना था। मरम्मत के बाद बस सेटेलाइट बस अड्डे पहुंची तो उसके इंजन से डीजल का रिसाव होने लगा। इस वजह से सवारियों को उतारना पड़ा। माना जा रहा है कि डीजल पाइप में खामी की वजह से ऐसा हुआ होगा। मैकेनिक ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। यह बस भी मरम्मत के बाद गंतव्य के लिए रवाना की गई।
---
महाकुंभ के लिए आवंटित 430 बसों की मरम्मत के नाम पर भी खानापूरी
बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो की 430 बसों का आवंटन प्रयागराज महाकुंभ के लिए गया है। इन बसों की मरम्मत में भी खानापूरी की जा रही है। उनकी कमियां दूर करने के नाम पर सिर्फ रंगरोगन हो रहा है।




पिछले महीनों आउट सोर्सिंग के जरिये बसों की मरम्मत करने वाली फर्म ने बिल बनाने में गड़बड़ी की थी। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट एमडी को दी जाएगी। महाकुंभ के लिए आवंटित बसों को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। - सत्य नारायण, जीएम तकनीकी/नोडल अधिकारी
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed