फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The smog is more dangerous for wildlife

वन्य जीवों के लिए ज्यादा खतरनाक है ये स्मॉग

Wed, 09 Nov 2016 01:47 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से लेकर लखनऊ तक छाए स्मॉग का दुष्प्रभाव मनुष्यों से ज्यादा वन्य जीवों पर पड़ रहा है। इसको लेकर वाइल्ड लाइफ के वैज्ञानिक चिंतित हैं। दिल्ली जू के पूर्व निदेशक और आईवीआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बीएम अरोरा का कहना है कि इस स्मॉग से वन्य जीव असामान्य व्यवहार कर सकते हैं, उनमें बेचैनी बढ़ सकती है। उन्होंने चिड़ियाघरों में रहने वाले जीवों को लेकर अलर्ट होने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

डॉ. अरोरा ने बताया कि वन्य जीव मनुष्यों से ज्यादा संवेदनशील होते हैं। खुले पर्यावरण में रहते हैं इसलिए प्रदूषण को सहने की उनमें क्षमता काफी कम होती है। उनकी शारीरिक संरचना भी प्राकृतिक वातावरण के अनुकूल होती है। स्मॉग के अंदर फैक्ट्रियों के धुएं से निकलने वाले खतरनाक कार्बन पॉर्टिकल हवा में घुलकर सांस के जरिए व्यक्ति और वन्य जीवों में असर करते हैं। मनुष्यों में तो इसकी पहचान आसानी से हो जाती है और समय से समुचित इलाज भी हो जाता है लेकिन वन्य जीवों में असर तुरंत नहीं नजर आता। उनके फेफड़ों में कार्बन पॉर्टिकल जम जाते हैं और उनका असर 12 से 25 दिन के अंदर दिखने लगता है। सांस लेने में दिक्कत होती है और तेज फीवर भी आता है। नतीजतन, सही समय पर इलाज न मिल पाने से वन्य जीवों की असमय मौत होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन



ऐसे बदलेगा व्यवहार
डॉ. अरोरा ने बताया कि स्मॉग में वन्य जीव मूवमेंट भी नहीं कर पाते हैं। जंगल में रहने वाले जीव जब अंधेरे में दौड़ते-भागते हैं तो पेड़ों और खंभों से टकराकर जख्मी हो जाते हैं और खून अधिक बहने पर उनकी मौत भी हो जाती है। चिड़ियाघरों में हिरन और बहुत से जीवों को खुलेबाड़ों में रखा जाता है। उनके स्मॉग से प्रभावित होने का खतरा ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवासी पक्षियों पर खतरा
इन दिनों प्रवासी पक्षी निर्धारित स्थानों पर पहुंचते हैं। उनके लिए यह स्मॉग  उनके सहने की क्षमता से कहीं ज्यादा है।  प्रवासी पक्षी तालाब और नदियों के किनारे ठहरते हैं, स्मॉग से नदियों का पानी भी दूषित होगा, जिसे पीना उनके लिए हानिकारक होगा। प्रवास के दौरान ये पक्षी बच्चों को भी जन्म देते हैं, उनके बच्चे भी इससे प्रभावित होंगे।



दिल्ली जू में 1992 में बीमार पड़े थे जीव
डॉ. अरोरा ने बताया कि दिल्ली जू में 1992 में बड़ी संख्या में वन्य जीव कार्बन पॉटिकल से बीमार पड़ गए थे। बाद में पता लगा तो समय पर इलाज कराकर कई जीवों को बचा पाना संभव हो सका था। उसके बाद से जू के आसपास की कई फैक्ट्रियों से कार्बन उत्सर्जन का प्रतिबंधित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed