फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The shopkeeper similar hurled beat bookie

सटोरिए ने दुकानदार को पीटकर समान फेंका

Sat, 07 Nov 2015 01:57 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 07 Nov 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper similar hurled beat bookie
बरेली। थाना किला इलाके के बाजार संदल खां में सटोरिये ने अपने दो साथियों के साथ मिठाई विक्रेता दुकानदार की पिटाई कर दी। विरोध करने पर दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया। गर्म दूध की कढ़ाई गिरने से दुकानदार झुलस गया। पीड़ित मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी है। मामला दो समुदायों का होने की वजह से तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

बाजार संदल खां में हाजी यासीन की मछली की आढ़त के सामने मोहल्ला कटघर के रहने वाले  बबलू गुप्ता की मिठाई की दुकान है। दोपहर में मोहल्ले का ही रहने वाला अफरोज नाम का सटोरिया बबलू की दुकान से समोसे खरीदने के लिए आया था। समोसों के एक रुपये को लेकर अफरोज का बबलू से विवाद हो गया। बबलू ने रुपया मांगा तो अफरोज ने गाली-गलौंज करनी शुरू कर दी। उस समय तो किसी तरह से आसपास के लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। शुक्रवार को रात करीब साढ़े नौ बजे अफरोज अपने दो साथियों के साथ आया। उसने आते ही बबलू की पिटाई शुरू कर दी। बबलू ने इसका विरोध किया तो अफरोज और उसके साथियों ने उसकी दुकान का सामान फें क दिया। गर्म दूध की कढ़ाई बबलू की तरफ को पलट दी। बाजार संदल खां के आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह मामला संभाला, लेकिन मारपीट के दौरान बबलू के सिर में चोट भी लगी है। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंच गया। बबलू ने मामले में अफरोज और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दे दी है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के लिए भेजा है। एसएसआई आरके सक्सेना ने बताया कि मामूली की बात पर विवाद हो गया था। एनसीआर दर्ज करके दुकानदार को दुकानदार को मेडिकल के लिए भेजा था।   
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed