फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The shooting range came to a standstill due to non-availability of an organization to operate it

Bareilly News: संचालन के लिए संस्था न मिलने से ठप पड़ी शूटिंग रेंज

Fri, 16 May 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
The shooting range came to a standstill due to non-availability of an organization to operate it
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राइफल क्लब में सात करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज पर ताला लटका हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के उपकरणों से सुसज्जित यह रेंज वर्ष 2022 में पूरी तरह बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन अब तक इसके संचालन की जिम्मेदारी किसी संस्था को नहीं सौंपी जा सकी है।
विज्ञापन

इसके चलते शहर के उभरते निशानेबाज अभ्यास के लिए निजी अकादमियों की ओर रुख करने को मजबूर हैं। अधिकारियों के अनुसार, शूटिंग रेंज के संचालन और रखरखाव के लिए संस्था चयन की प्रक्रिया बार-बार अटक रही है।
विज्ञापन

अब तक दो बार टेंडर निकाले जा चुके हैं, लेकिन निर्धारित मापदंडों पर संस्था के खरे न उतरने के कारण दोनों बार टेंडर रद्द कर दिए गए। अब तीसरी बार टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग रेंज शुरू न होने की वजह से जिला स्तर की कोई प्रतियोगिता अब तक इसमें आयोजित नहीं की जा सकी है। खिलाड़ियों का कहना है कि एक तरफ सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है, वहीं जब ऐसी सुविधाएं तैयार होकर भी बंद पड़ी हों, तो खिलाड़ियों का मनोबल टूटता है।

इससे पूर्व 10 मीटर रेंज खोली गई थी, लेकिन नवंबर 2024 में राष्ट्रीय स्तर की एक निशानेबाज के धरने पर बैठने से शूटिंग रेंज पर ताला लगा दिया गया था। तब से अब तक यह रेंज खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed