फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   old woman murder in the shahi area a mystery for the police in Bareilly

Bareilly: शाही में अब सातवीं हत्या पुलिस के लिए बनी रहस्य, खेत में मिला था वृद्धा का शव; करीबी भी रडार पर

Thu, 23 Nov 2023 01:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Nov 2023 01:07 PM IST
सार

बरेली में छह महीने से लगातार एक ही क्षेत्र में हो रहीं महिलाओं की रहस्यमयी हत्याएं पुलिस व कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन गई हैं। सोमवार को खरसैनी गांव की वृद्धा दुलारी देवी का शव उन्हीं के खेत में मिला था। इनकी हत्या भी पुलिस के लिए रहस्य बनी हुई है। 

विज्ञापन
old woman murder in the shahi area a mystery for the police in Bareilly
दुलारी देवी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में हुईं एक जैसी हत्याओं में सातवीं शिकार वृद्धा दुलारी देवी की हत्या का राज लगातार उलझा हुआ है। पुलिस खाली हाथ है और तफ्तीश की दिशा ही तय नहीं कर पा रही। एक दिन पहले तक संदिग्धों में हत्यारे की खोज हो रही थी, लेकिन अब वृद्धा के करीबी भी रडार पर हैं। बता दें कि दुलारी देवी का शव सोमवार को उन्हीं के खेत में मिला था। शाही इलाके में जून से अब तक सातवीं महिला की हत्या थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ खास न निकलने और विसरा सुरक्षित रखे जाने के बाद तफ्तीश की दिशा बदली है। अब वह किसी संदिग्ध को हत्यारोपी साबित करने से बच रही है। ऐसे करीबी रडार पर हैं जिन्हें वृद्धा के न रहने से कोई लाभ हो सकता था। हालांकि इससे पहले दुलारी देवी का शव मिलने के बाद पुलिस आसपास के संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही थी। वृद्धा के गले में साड़ी का फंदा था, इसलिए पूर्व की घटनाओं से जोड़कर किसी सनकी की हरकत मानते हुए तफ्तीश शुरू की गई थी।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में नहीं पता चली मौत की वजह 
इस बीच पोस्टमार्टम में तीन डॉक्टरों के पैनल ने सड़े गले शव में मौत की वजह न पाकर विसरा सुरक्षित कर दिया तो पुलिस ने भी तफ्तीश मोड़ दी है। पुलिस अब सनकी के साथ ही ऐसे शख्स पर भी फोकस कर रही है जो वृद्धा का करीबी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्योंकि पुलिस का कहना है कि जब वृद्धा के घर की तलाशी ली गई थी तो वहां एक व्यक्ति से ज्यादा लोगों का खाना बना हुआ था। इसमें पूड़ी व रोटियां अलग-अलग बनी थीं। दाल भी सामान्य दिनों से ज्यादा बनी थी। वृद्धा ने जो कपड़े पहने थे वो भी अन्य दिनों के मुकाबले बेहतर थे। मौके पर संघर्ष के निशान नहीं थे।

Pilibhit: लैब टेक्नीशियन ने फंदा लगाकर दी जान, मरने से पहले पत्नी को किया वीडियो कॉल, कही थी ये बात

ऐसे में अब पुलिस को इस बात की आशंका है कि किसी परिचित के लिहाज से दुलारी देवी ने खाना बनाया होगा। उन्हें खाने या फिर अन्य तरह कोई विषाक्त पदार्थ दे दिया गया होगा और फिर मौके पर दूसरी स्थिति बना दी गई होगी। पुलिस मानकर चल रही है कि ऐसा हुआ तो विसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हो सकती है।

संदिग्ध चौकीदार को लेकर जुटाए जा रहे साक्ष्य
दुलारी देवी की हत्या के बाद से कई टीमें सादा कपड़ों में इलाके में घूम-घूमकर लोगों से बात कर रही हैं। संदेह के तौर पर पकड़े गए चौकीदार से पूछताछ के बाद उससे जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। ताकि अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता को लेकर भी स्थिति साफ हो सके।

बेटी ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट
घटनाक्रम पता चलने के तीसरे दिन खरसैनी गांव की वृद्धा दुलारी देवी उर्फ गुलाबो की बेटी ने मां की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उनका शव सोमवार शाम उन्हीं के गन्ने के खेत में मिला था। मंगलवार को गांव में अंत्येष्टि हुई थी। इसके बाद इकलौती पुत्री खेमवती की ओर से मां की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। बुधवार को पुलिस ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभाल ने बताया कि दुलारी देवी के मामले में पैनल से कराई गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट न होने से असमंजस बना है। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। पुलिस सटीक खुलासा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed