{"_id":"f8d530aa15ad7b7990521160c1669e5c","slug":"the-second-time-in-two-years-the-roads-began-to-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में दूसरी बार बनने लगीं वही सड़कें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में दूसरी बार बनने लगीं वही सड़कें
बरेली
Updated Wed, 24 Feb 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की सड़कें दो साल में दूसरी बार बनने लगी हैं। हॉटमिक्स की ठीक ठाक सड़कों पर मामूली सा पैच वर्क कराने के बजाय इनको नया बनाकर बजट का दुरुपयोग किया जा रहा है। टाइल्स की सड़कें और नालियां दो साल भी नहीं चल रही हैं।
सीआई पार्क के सौंदर्यीकरण पर 2013 में 4.99 लाख रुपये खर्च किए गए। अब इस पार्क का सुंदरीकरण दोबारा कराया जा रहा है। नवादा शेखान में सूरजपाल के मकान से तोताराम के मकान तक, बुखारपुरा में शादी महल रोड पर मठिया से अजहर के मकान तक, सूफी टोला में शेर खां स्कूल से बड़े भइया के घर तक, सुभाषनग में पटेल प्रोवीजन स्टोर से सरकारी राशन की दुकान तक, सुभाषनगर में दिनेश पंडित के मकान से रामप्रकाश तक सुभाषनगर में ही राठौर भवन से पंडित भवन तक सीसी टाइल्स की सड़कें 2013 में बनाई गई थीं। उस समय टाइल्स के मानक को लेकर काफी विवाद सामने आया था। अब ये सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। लाखों का बजट खर्च कर इनको दोबारा बनाया जा रहा है।
‘टाइल्स की कोई सड़क अगर दो या तीन साल में उखड़कर दोबारा बन रही है तो उसकी जांच कराई जाएगी। दोषी इंजीनियर और ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी।’