फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The search for Kanhaiya Gulati intensified after the video went viral.

Bareilly News: वीडियो वायरल होने के बाद कन्हैया गुलाटी की तलाश तेज

Thu, 24 Sep 2026 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The search for Kanhaiya Gulati intensified after the video went viral.
बरेली। कैनविज कंपनी के चेयरमैन कन्हैया गुलाटी की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने इनाम घोषित कर उसकी हिस्ट्रीशीट पहले ही खोल दी थी। शहरवासियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी गुलाटी का गुर्गों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। अब तीन स्तर पर उसके मामलों की विवेचना और तलाश चल रही है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में कन्हैया गुलाटी मुंह छिपाए दिख रहा था। वीडियो में दिख रहे दो अन्य आरोपियों विनय और विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इन गुर्गों से पुलिस ने गुलाटी के बारे में अहम सूचनाएं हासिल की हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर गुलाटी की तलाश कर रही है। इसके साथ ही, पुलिस ने उन 42 गुर्गों की भी तलाश शुरू कर दी है जिन्हें गुलाटी ने ''लायंस'' नाम दिया था। पुलिस गुलाटी की गिरफ्तारी के लिए कई नंबरों को सर्विलांस पर लगाए हुए है।
विज्ञापन

जांच एजेंसियों का जाल, फिर भी नहीं मिल रहा गुलाटी
कन्हैया गुलाटी और उसके परिवार से जुड़े करीब 68 मुकदमों की विवेचना लखनऊ की आर्थिक अपराध शाखा को ट्रांसफर हो चुकी है। बाकी दस मामलों में विवेचना बरेली पुलिस की एसआईटी संबंधित थानों के विवेचकों की मदद से कर रही है। वहीं, ईडी गुलाटी की कंपनी के विदेशी लेन-देन की जांच में जुटी है। आर्थिक मामलों में गड़बड़ी पाए जाने पर ईडी भी शिकंजा कस सकती है। गुलाटी के खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। एसआईटी प्रभारी अकमल खान का कहना है कि मुख्य मामलों की विवेचना ईओडब्ल्यू को ट्रांसफर हो चुकी है, लेकिन बरेली पुलिस भी गिरफ्तारी व अन्य कार्रवाई के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed