फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The SDM visited the home of the acting headmaster and assured the family of assistance.

Bareilly News: प्रभारी प्रधानाध्यापक के घर पहुंचीं एसडीएम, परिवार को मदद का भरोसा दिया

Wed, 17 Dec 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 17 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The SDM visited the home of the acting headmaster and assured the family of assistance.
बिशारतगंज। कस्बा स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार शर्मा (60 वर्ष) की मौत के बाद मंगलवार को एसडीएम आंवला विदुषी सिंह उनके आवास पर पहुंचीं। परिजनों से बातचीत करके उन्होंने सांत्वना दी। परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। पत्र में लगाए गए आरोपों की जांच कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

बीएलओ ड्यूटी कर रहे विनोद की मौत के बाद परिजनों ने एसआईआर के काम के दबाव की वजह से मौत होने का आरोप लगाया था। विनोद शर्मा के पुत्र शिवांश का कहना है कि उनके पिता ने अपनी उम्र और आंखों की समस्या का हवाला देकर एसआईआर ड्यूटी कटवाने के लिए नौ नवंबर को खंड शिक्षा अधिकारी मझगवां सुनील कुमार शर्मा को प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी देने से वह और परेशान हो गए। इसी के चलते उनकी मौत हो गई। जिला प्रशासन ने शिक्षक की प्राकृतिक मौत होने की बात कही है। कहा कि आठ दिसंबर को ही उनका काम समाप्त हो गया था। वहीं परिजनों का कहना है कि विनोद शर्मा ने रविवार तक एसआईआर का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed