फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The scope of the license of the Zilla Panchayat will increase, proposal to increase the fee by 25%, burden on the pocket will increase

Bareilly News: जिला पंचायत के लाइसेंस का बढ़ेगा दायरा, शुल्क में 25% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Sun, 18 May 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The scope of the license of the Zilla Panchayat will increase, proposal to increase the fee by 25%, burden on the pocket will increase
बरेली। जिला पंचायत के लाइसेंस शुल्क में 25 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। 17 मई को इसकी सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कर आपत्तियां मांगी गई हैं। अगले 15 दिनों में इनका निस्तारण होगा। शासन से अधिसूचना जारी होने पर नई दरें प्रभावी हो जाएंगी।
विज्ञापन

इससे करीब 2800 लाइसेंस धारक प्रभावित होंगे। इसमें कोल्ड स्टोरेज, ईंट भट्ठा, पेट्रोल पंप मालिक, परचून की दुकानदार और शराब की दुकानों के ठेकेदार तक शामिल हैं।
विज्ञापन

शराब और भांग की दुकानों के लाइसेंस शुल्क में वर्ष 2002 के बाद अब वृद्धि प्रस्तावित की गई है। ग्रामीण बाजारों के लाइसेंस शुल्क में 25 साल बाद और मिल, फैक्टरी व अन्य कारोबार पर छह वर्ष बाद वद्धि प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत को अभी तक लाइसेंस शुल्क से करीब एक करोड़ रुपये सालाना की आय होती है। नई दरों के लागू होने पर यह राशि सवा करोड़ होने का अनुमान है। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिसौदिया ने बताया कि 16 जून तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed