फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The scarcity of water in many places in the city

शहर में कई जगह पानी की किल्लत

Wed, 06 Apr 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 06 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
The scarcity of water in many places in the city
पानी की ‌क‌िल्लत
अप्रैल के पहले हफ्ते ही शहर में पानी की किल्लत होने लगी है। नगर निगम के दावे फिसड्डी साबित हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि किसी भी इलाके में पानी की समस्या नहीं है जबकि हकीकत कुछ और है। एक-दो नहीं आठ से ज्यादा कॉलोनियों में पांच दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। पानी कभी सुबह नहीं आ रहा तो कभी शाम को। 
विज्ञापन

सुभाषनगर और वीरभट्टी
यहां चार वार्ड में तीन पंप चल रहे हैं। वीरभट्टी ओवर हेड टैंक का नलकूप जलनिगम ने नया बनाकर हाल ही में नगर निगम को हैंडओवर किया। नलकूप की मोटर फुंकने से 10 हजार की आबादी की पेयजल सप्लाई अब तक ठप है। लापरवाही के चलते उसके पाइपों में गंदगी जम गई। रेत आने से प्रेशर कम हुआ और सप्लाई बाधित होने लगी। अब फिर से पंप पर काम चल रहा है। अभी तीन वार्डों में पानी का प्रेशर बेहद कम है। पांच लीटर की बाल्टी आधे घंटे में भर रही है। 
विज्ञापन

शाहाबाद
इलाके में होली के बाद से लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। इधर-उधर हैंडपंप से जुगाड़ कर पानी लाया जा रहा है। सुबह और शाम घरों में पानी की सप्लाई का प्रेशर बहुत कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीर सावकर नगर
यहां जलनिगम का नलकूप छह महीने पहले हैंडओवर कराया गया। गर्मी शुरू होते ही पाइप लाइन लीक होने से सौ फुटा रोड की कालोनियों में जरूरत से कम पानी मिल रहा है।
मढ़ीनाथ और विश्वनाथपुरम
जलनिगम की घटिया पाइप लाइन बदायूं रोड पर फोरलेन बनने के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। घरों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है।। मढ़ीनाथ में भी नलकूप ठीक से नहीं चल रहा।
पशुपति विहार
जोगीनवादा से आई पानी की लाइन पशुपति विहार में सात महीने से बंद है। पूरी कॉलोनी में पानी नहीं है। एक महीने पहले सभासद ने हैंडपंप लगवाया है, इसी से काम चल रहा है। शाम को हैंडपंप पर पानी के लिए मारामारी मच जाती है। 
जोगीनवादा 
यहां लगे ओवर हेड टैंक में लीकेज की समस्या हुई तो तीन दिनों से पानी की सप्लाई बाधित है। टैंक की मरम्मत चल रही है। हालांकि यहां अधिकतर घरों में हैंडपंप लगे हैं। 
कटौती भी बढ़ा रही है समस्या
नगर निगम से सुबह और शाम छह से नौ बजे तक पानी की सप्लाई दी जाती है। दोपहर और रात की छह घंटे से ज्यादा की बिजली कटौती से पेयजल सप्लाई घटकर आधी से भी कम रह गई है। रात में ओवर हेड टैंक पूरे भर नहीं पा रहे हैं। जल निगम से हैंडओवर होने वाले वीर भट्टी, सिठौरा, कर्मचारी नगर, विश्वनाथपुरम, मढ़ीनाथ के नलकूप ठीक से नहीं चल रहे। प्रेमनगर, आलमगिरीगंज, कालीबाड़ी में सप्लाई कम है।


वीरभट्टी के नलकूप पर काम चल रहा है। बाकी जहां कमियां आ रही हैं, वह ओवर हेड टैंक और नलकूप जलनिगम के ही हैं। बिजली कटौती समस्या कर रही है।
-एमएल मौर्य, जीएम जलकल 

नगर निगम की सप्लाई का समय
सुबह- 5 से 9
शाम- 5 से 9

डिमांड के मुताबिक सप्लाई नहीं
140 मिलीयन लीटर रोजाना है डिमांड, सप्लाई सिर्फ 105 एमएलडी
चार ओवर हेड टैंक ही जल निगम ने नगर निगम को हैंडओवर किए हैं
बरेली। शहर में पानी की डिमांड के मुताबिक सप्लाई नहीं हो पा रही है। जो सप्लाई हो रही है वह भी पटरी पर नहीं है। डिमांड को दुुरुस्त करने के लिए 17 ओवर हेड टैंक और 29 नलकूपों की व्यवस्था की गई। लेकिन अभी तक मात्र चार ओवर हैड टैंक ही जल निगम ने नगर निगम को हैंडओवर किए हैं। इनमें भी लगातार शिकायतें आ रही है। मौजूदा समय में शहर में 140 मिलीयन लीटर रोजाना पानी की डिमांड है। सप्लाई सिर्फ 105 मिलीयन लीटर ही है। अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट स्माल एंड मीडियम टाउन योजना के तहत नलकूप और ओवर हेड टैंक बनाने का काम चला लेकिन स्थिति अभी भी बदतर है। विश्वनाथ पुरम, वीरभट्टी सुभाषनगर, सिठौरा और कर्मचारी में चार ओवर हेड टैंक हैंडओवर किए गए हैं। वीरभट्टी का टैंक तो अभी ही खराब हो गया। वीएन पुरम, सिठौरा और कर्मचारी नगर में भी गंदे पानी सप्लाई की शिकायतें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed