फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The sale of 'go cleaner' will make the cow dynasty self-sufficient

‘गो क्लीनर’ की बिक्री से गोवंश आश्रय स्थल बनेंगे आत्मनिर्भर

Thu, 18 Feb 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
The sale of 'go cleaner' will make the cow dynasty self-sufficient
बैठक करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बदायूं के डीएम ने गोमूत्र से तैयार गो क्लीनर अफसरों को दिया

विज्ञापन
बरेली। गोवंश आश्रय स्थल को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से डीएम बदायूं ने गोमूत्र से तैयार किया गया ‘गो क्लीनर’ बुधवार को मंडलायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक सहित अन्य मंडलीय अफसरों को भेंट किया। उन्होंने बताया कि गो क्लीनर की बिक्री से गोवंश आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे है।

मंडलायुक्त कार्यालय में आयोजित मंडलीय बैठक में आए बदायूं के डीएम कुमार प्रशांत ने मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद, आईजी राजेश पांडेय सहित अन्य अफसरों को गो क्लीनर देते हुए बताया कि इसमें गोमूत्र, नीम की पत्ती, पाइन ऑयल, इमएलसी फायर से तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गो क्लीनर ब्लॉक उझानी के गोवंश आश्रय स्थल मलिकपुर, बमनोसी और मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत मिलीं चार गायों के लाभार्थी राजेंद्र द्वारा तैयार किया जा रहा है। यह गो क्लीनर दो ढक्कन एक बाल्टी पानी में मिलाकर पोछा लगाने के काम आता है। साथ ही पशु शेड पर स्प्रे भी किया जा सकता है। जिससे फर्श एवं टाइल्स कीटाणु रहित हो जाते हैं। गो क्लीनर की बिक्री से प्राप्त आय से गोवंश आश्रय स्थल आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed