{"_id":"6988f50968db83e8050257b0","slug":"the-roll-number-must-be-written-on-every-page-of-the-answer-sheet-bareilly-news-c-4-vns1074-822521-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उत्तरपुस्तिका के हर पन्ने पर लिखना होगा रोल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उत्तरपुस्तिका के हर पन्ने पर लिखना होगा रोल नंबर
Mon, 09 Feb 2026 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षाओं को लेकर पिछली बार की तरह इस बार भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। नए नियमों के अनुसार, अब परीक्षार्थियों को अपनी उत्तरपुस्तिका के केवल आखिरी पन्ने पर नहीं, बल्कि हर एक पन्ने पर अपना अनुक्रमांक (रोल नंबर) और कॉपी का नंबर अनिवार्य रूप से लिखना होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षण डॉ. अजीत कुमार ने निर्देश दिए है कि इस बार बोर्ड ने परीक्षाओं को अच्छे और नकल विहीन बनाने के लिए बदलाव किए है। इस बार उत्तरपुस्तिका के पन्नों की हेराफेरी रोकने की जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षकों की होगी। कक्ष निरीक्षकों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की सहायक सामग्री जैसे पोस्टर, चार्ट या ब्लैक बोर्ड पर लिखे निर्देश मौजूद न हों, जो परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ पहुंचा सकें।
बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए भी कड़े निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत उत्तरपुस्तिका का कोई भी पन्ना फाड़ना पूरी तरह प्रतिबंधित है। छात्र- छात्राएं अपनी पहचान के तौर पर कॉपी के अंदर कहीं भी अपना नाम नहीं लिख सकते। उन्हें केवल कवर पेज पर दी गई प्रविष्टियों को भरना होगा और प्रश्नपत्र मिलने से पहले कॉपी के अंदर कुछ भी लिखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों के लिए विशेष सावधानी
बोर्ड की ओर से आए नए नियमों के तहत परीक्षार्थी ध्यान रखें कि उत्तरपुस्तिका मिलने के बाद उसके सभी पन्नों की जांच कर लें। किसी भी पन्ने को फाड़ना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आएगा। साथ ही कॉपी के अंदर नाम या कोई विशेष पहचान चिह्न बनाने पर आपकी परीक्षा निरस्त की जा सकती है। केवल प्रश्नपत्र मिलने के बाद ही उत्तर लिखना प्रारंभ करें और कॉपी के दोनों तरफ की पंक्तियों का पूरा उपयोग करें।
-- -
कॉपियों का वितरण शुरू, 13 फरवरी तक सभी केंद्रों पर पहुंचेगी सामग्री
बरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में कुल पांच लाख उत्तर पुस्तिकाएं मिली हैं। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में बने मुख्य कंट्रोल रूम से इन कॉपियों को तहसीलवार सभी केंद्रों पर भेजा जा रहा है। पिछले तीन दिनों के भीतर लगभग 50 केंद्रों पर कॉपियां पहुंचाई जा चुकी हैं। विभाग ने लक्ष्य रखा है कि 13 फरवरी तक सभी केंद्रों पर वितरण का काम पूरा कर लिया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि इस बार जिले में 95 हजार से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों के स्ट्रांग रूम और सीसी कैमरों की जांच कर उन्हें सक्रिय कर दिया गया है। संवाद