फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The road will be four lane from Bisalpur Tirahe to Bada Bypass.

Bareilly News: बीसलपुर तिराहे से बड़ा बाइपास तक फोरलेन होगी सड़क

Fri, 20 Dec 2024 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
The road will be four lane from Bisalpur Tirahe to Bada Bypass.
बरेली। बीसलपुर तिराहे से बड़ा बाइपास तक 5.5 किमी लंबी सड़क फोरलेन होगी। अगले साल की शुरुआत में बीसलपुर तिराहे से नकटिया नदी के बीच तक के हिस्से का चौड़ीकरण शुरू हो सकता है। पीडब्ल्यूडी की एनओसी मिलने के बाद बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीडीए वीसी मनिकंडन ए ने बताया कि ग्रेटर बरेली योजना से शहर की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए बीसलपुर तिराहे से नकटिया नदी तक इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। साथ ही यूटिलिटी शिफ्टिंग और नाला निर्माण भी कराया जाएगा। राज्य अवस्थापना निधि से इसके लिए 10 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ है।
विज्ञापन

इतनी ही रकम प्राधिकरण अपनी निधि से खर्च करेगा। सड़क निर्माण के लिए टेंडर कर दिया गया है। इस पर 7.89 करोड़ रुपये का व्यय अनुमानित है। यहां डिवाइडर व फुटपाथ भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि ग्रेटर बरेली योजना के विकास के दौरान नकटिया नदी से बड़ा बाइपास तक 45 मीटर चौड़ी सड़क बनाई गई है। नकटिया से बीसलपुर तिराहे के बीच दाे किमी लंबाई में अभी पुरानी दो लेन की सड़क है। इसका चौड़ीकरण जरूरी था। यहां अक्सर जाम लगता रहता है। भविष्य की जरूरतों के मुताबिक इस पूरी सड़क को 60 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव बीडीए की योजना में शामिल है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed