{"_id":"68c491a7544d502adb0e7f50","slug":"the-road-was-built-below-the-level-waterlogging-increased-the-problem-bareilly-news-c-4-1-bly1039-724348-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लेवल से नीचे बना दिया रोड, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लेवल से नीचे बना दिया रोड, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
खस्ताहाल रोड। संवाद
गांव नगीरामपुर का मामला, लोगों का आवागमन हुआ दूभर
भुता। क्षेत्र के गांव नगीरामपुर में गांव की मुख्य रोड लेवल से नीचे बना दिया है, जिससे यहां जलभराव और कीचड़ जमा हो गया है। अब यहां से आवागमन करना लोगों के लिए दूभर हो गया है। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को पत्र भेज कर शिकायत की है।
क्षेत्र के गांव नगीरामपुर में मुख्य रोड पर पंचायत विभाग की तरफ से तैयार कराया गया था। गांव वालों का आरोप है कि ग्राम पंचायत विभाग की मनमानी के चलते सड़क नीचे डाल दी गई। ऊंचाई न होने की वजह से बारिश में जलभराव और कीचड़ जमा हो गया है।
इस मार्ग पर गांव का स्कूल भी है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। मार्ग पर हर वक्त गंदगी व गंदा पानी भरे होने से संचारी रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है गांव में विकास के नाम पर सिर्फ खानापूरी की गई है। इस ओर अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद किसी ने सुध नहीं ली। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से इसको ठीक कराने की मांग की है। बीडीओ महेशचंद्र का कहना है कि जांच कराकर शीघ्र रोड बनवाई जाएगी। संवाद