फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The road is incomplete for three years, now the engineers are looking for the file

Bareilly News: तीन साल से सड़क अधूरी, अब फाइल तलाश रहे अभियंता

Fri, 16 May 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
The road is incomplete for three years, now the engineers are looking for the file
बरेली। कोतवाली के सामने से होते हुए कुतुबखाना की ओर जाने वाली सड़क तीन साल से अधूरी है। अब तक नगर निगम के अधिकारी तय नहीं कर सके कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है। अब नगर आयुक्त ने पत्रावली तलाशने के निर्देश निर्माण विभाग को दिए हैं ताकि संबंधित की जवाबदेही तय की जा सके। कुतुबखाना में करीब पांच सौ मीटर हिस्सा ऐसा है जहां पर सड़क एक ओर बनी है, दूूसरी ओर अधूरी है। सड़क ऊंची-नीची होने की वजह से दो पहिया वाहन और ई-रिक्शा पलटते हैं। पुस्तक विक्रेता विनय कुमार शर्मा ने यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

इस पर नगर निगम के निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने जेई विकास साहू को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जेई का कहना है कि वह एस्टीमेट बनाएंगे ताकि सड़क बन सके। ब्यूरो
विज्ञापन


महेशपुर अटरिया में बिना बारिश जलभराव
नगर निगम के वार्ड 45 स्थित महेशपुर अटरिया में बिना बारिश के जलभराव हो रहा है। यहां के निवासी जानकी प्रसाद और विष्णु देवी ने कहा कि आवागमन के दौरान लोग गिरते हैं। पार्षद इकबाल अंसारी का कहना है कि 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के बजट से निर्माण का काम स्वीकृत किया। दो बार टेंडर निकले हैं लेकिन निर्माण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वीकृति के सालभर बाद भी नहीं बनी सड़क
मिनी बाइपास के निकट अवधधाम फेज टू में स्वीकृति के साल भर बाद भी सड़क नहीं बनी है। कॉलोनी के रहने वाले शंकर स्वरूप सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, विश्वनाथ चतुर्वेदी, विशाल, पूनम सक्सेना, अनुज सक्सेना आदि ने नगर आयुक्त को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed