फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The road is incomplete and dilapidated in some places...difficult to walk.

Bareilly News: सड़क अधूरी तो कहीं जर्जर...चलना मुश्किल

Mon, 26 Jan 2026 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The road is incomplete and dilapidated in some places...difficult to walk.
जर्जर जर्जर हालत में  सड़क
सिरौली/ भुता/ हाफिजगंज। क्षेत्र के तीन स्थानों पर सड़क निर्माण एक साल से अधूरा तो कहीं पांच साल से जर्जर हालत में है। 50 गांवों की आबादी को जोड़ने वाले इन मार्गों का कायाकल्प नहीं हो सका है। इससे लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है। आए दिन राहगीर ठोकरे खाने को मजबूर हैं, लेकिन जर्जर सड़कों को ठीक करने के बजाए जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

सिरौली क्षेत्र के प्यास मोहल्ले से रामगंगा-श्मशान घाट तक सड़क का निर्माण अधर में अटका है। नतीजतन, क्षेत्रवासियों को आवागमन और शव की अंत्येष्टि करने में परेशानी झेलनी पड़ती है। रामगंगा मोड़ के कच्चे मार्ग पर सड़क बनाने पर किसानों ने आपत्ति जताई है। किसानों का दावा है कि यह निर्माण निजी भूमि पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

गत वर्ष लगभग 30 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया। भूमि पैमाइश के बाद ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया। 600 मीटर तक सड़क बन चुकी है, लेकिन अब भी 300 मीटर तक सड़क निर्माण का कार्य रुका हुआ है। आवागमन बेहतर नहीं होने से किसानों को अपने उपज को इस मार्ग से ले जाने में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के किसान सुलेमान खां, सलीम खां, सुभाष पांडे और मनोज पांडे ने चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
किसानों की जिद्द के कारण सड़क का निर्माण अधूरा है। इससे राहगीरों को दिक्कतें हो रही हैं। तहसील अफसरों से बात करके सड़क निर्माण का हल शीघ्र खोजा जाएगा। - राजन नाथ तिवारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत सिरौली

--------------------
इस मार्ग पर 50 साल से आवागमन हो रहा है। किसानों को सड़क निर्माण रोकने का अधिकार नहीं है। एसआईआर का काम समाप्त होने पर समस्या का समाधान किया जाएगा।
- दीपक कुमार, नायब तहसीलदार
------------
गांव लहिया से ग्राम नवादा ब्राह्मन तक रोड खराब

भुता के गांव लहिया से ग्राम नवादा ब्राह्मन तक जर्जर सड़क पर ग्रामीणों का निकलना काफी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता छह गावों को जोड़ता है। मगर इसकी हालत पांच सालों से खराब है। ग्रामीण आए दिन बाइक से फिसल कर चोटिल होते रहते हैं। ग्रामीण अजय पटेल ने एक्स पर शिकायत की है। बरेली से पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन भगत सिंह ने बताया कि गांव की सड़क को दिखवाया जाएगा। जल्द ही वहां मरम्मत कार्य होगा। संवाद

---------------
गांव सिथरा में छह माह पूर्व बना रोड टूटा
हाफिजगंज। गांव सिथरा में छह माह पूर्व बने सीसी रोड को मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्राॅलियों ने तोड़ दिया। ग्राम प्रधान कुंवर देवी ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि गांव सिथरा में छह माह पूर्व लगभग चार लाख रुपये की लागत से सीसी रोड बनवाया था, लेकिन रात में मिट्टी का खनन करने वाली ट्रैक्टर-ट्राॅलियों के स्वामियों ने रोड को तहस नहस कर दिया। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed