फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The responsible people could not solve the issue of the crematorium road

Bareilly News: श्मशान घाट की सड़क का मसला नहीं सुलझा पाए जिम्मेदार

Tue, 22 Apr 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The responsible people could not solve the issue of the crematorium road
सिरौली। कस्बे से श्मशान घाट तक निर्माणाधीन सड़क में कुछ किसानों की तरफ से खड़ी की गई बाधा से रुका निर्माण कार्य अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गत दिनों एसडीएम आंवला के आदेश पर नायब तहसीलदार सिरौली की तरफ से शुरू की गई पहल किसानों की जिद के आगे परवान नहीं चढ़ सकी। अभी दो दिन पूर्व आगे से काम शुरू करने के लिए ठेकेदार द्वारा भेजी गई जेसीबी को किसानों ने वापस कर दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सिरौली ने समझाया, लेकिन किसान नहीं माने।
विज्ञापन

श्मशान एवं रामगंगा घाट तक 900 मीटर तक सड़क निर्माण कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने 30 लाख रुपये का टेंडर डालकर चार माह पूर्व सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया था, तब 600 मीटर लंबी सड़क जब रामगंगा के मोड़ पर पहुंची, तब किसानों ने यह कहकर रोक दी कि यह रास्ता उनकी खेतों में है। इसके लिए उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
किसानों को हो रहा नुकसान
इस क्षेत्र में अधिकांश किसानों ने लोकी, काली तोरी, खरबूजा, तरबूज, ककड़ी, खीरा आदि की खेती कर रखी है। यहां आवागमन का साधन नहीं होने से खरीदार नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस कारण किसानों को अपने उपज औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा है। सड़क निर्माण नहीं होने से हजारों राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
--
कुछ किसान बात मानने को तैयार नहीं है। मेरा स्वास्थ्य खराब चल रहा है। जल्द ही उक्त बाधा को दूर कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
- दीपक कुमार, नायब तहसीलदार, सिरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed