फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The resolution gives the message of the play to complete re-union

संकल्प पूरा करने का संदेश देता है नाटक री-यूनियन

Sun, 25 Sep 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 25 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
The resolution gives the message of the play to complete re-union
नाटक का दृश्य
आम तौर पर मुश्किल के समय इंसान तमाम संकल्प लेता है। ईश्वर को भी याद करता है कि वह किसी तरह उसे परेशानी ने निकाल दे। वह अच्छे काम करेगा, मगर जब वह परेशानी से बाहर निकल जाता है तब वह सामान्य स्थिति में आ जाता है। जब कि ऐसा नहीं होना चाहिए। उसे अपने संकल्प को समय के अनुसार पूरा करना चाहिए। तभी स्वयं के साथ समाज का भी भला हो सकता है।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही संदेश री-यूनियन नाटक देता है। जो शनिवार को विंडरमेयर में मंचित किय गया। जान टेलर ने इस बात को कहने के लिए द्वितीय विश्व युद्ध के कुछ सैनिकों पर नाटक की रचना की है। जो विश्व युद्ध के दस साल बाद सैनिकों द्वारा री-यूनियन सेलिब्रेट करने की कहानी से शुरू होती है। इसमें चार ब्रिटिश सैनिक मंच पर होते हैं। इसमें कोई व्यवसायी कोई पादरी तो कोई उद्योगपति होता। इस बीच एक पात्र आकर उन्हें यह आत्मबोध कराता है कि उन्होंने जीवन में क्या किया और दस साल के बाद री-यूनियन की बात कर रहे हैं। जब कि एक मर चुका है एक गायब है और एक कारोबार में बरबाद हो चुका है। पात्रों के संवादों के अनुसार कहानी के सार की बात करें तो विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश और जर्मन लड़ रहे थे। इसमें ब्रिटिश के सात सैनिक फंस जाते हैं। वह किसी तरह अपने कैंप तक संदेश भिजवाना चाहते हैं। तय होता है कि कोई किसी तरह यहां से निकल जाए तो वह संदेश पहुंचा सकता है। इसके लिए यह भी तय होता है कि जिसका सबसे छोटा पत्ता आएगा वहीं जाएगा। इसमें स्मित निकलता है जो बचते बचाते भी बहुत घायल अवस्था में कैंप पहुंचता है। वह अस्पताल में मर जाता है। इसी दौरान यह सैनिक तमाम संकल्प लेते हैं कि वह किसी तरह यहां से निकल जाएं तो समाज के लिए यह भला काम करेंगे और किसी को इस तरह मदद करेंगे, मगर जब वह निकल जाते हैं और रिटायर्ड भी हो जाते हैं तो वह अपने संकल्प को भूल जाते हैं। दस साल बाद उन्हें री-यूनियन की याद आती है। रंगविनायक रंगमंडल की यह प्रस्तुति में भले ही कुछ खामी रही हो, मगर लाईट, सेट और कहानी के माध्यम से नाटक प्रभावशाली रहा और संदेश देने में भी सफल होता है। इस नाटक का निर्देशन रईस खान ने दिया। पात्रों में राजू चौहान, दानिश खान, सुदेश सैनिक, लव तोमर, अचल सिसोदिया, पंकज मौर्य रहे। पीएफ कमिश्नर ने कलाकारों को सम्मनित किया। डा. ब्रिजेश्वर ने आभार व्यक्त किया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed