फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The relatives of the victims said, people are in jail for seven months, it is difficult to run the household expenses

लखीमपुर हिंसा : पीड़ितों के परिजन बोले, सात महीने से जेल में बंद हैं लोग, घर खर्च चलाना हुआ मुश्किल

Thu, 05 May 2022 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2022 11:40 PM IST
सार

बैठक में मृतक किसानों के परिजन और जेल में निरुद्ध किसानों के परिजन भी शामिल हुए। वहीं पीड़ित परिजनों ने किसान नेता राकेश टिकैत पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
The relatives of the victims said, people are in jail for seven months, it is difficult to run the household expenses
पीड़ित परिजनों से बातचीत करते राकेश टिकैत

विस्तार

तिकुनिया हिंसा मामले में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर जिले का दौरा कर बैठक की। बैठक में मृतक किसानों के परिजन और जेल में निरुद्ध किसानों के परिजन भी शामिल हुए। वहीं पीड़ित परिजनों ने किसान नेता राकेश टिकैत पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


पीड़ित परिजन का कहना है कि सात महीने से आंदोलन में लगे हैं, बावजूद इसके जेल में बंद लोग बाहर नहीं आ सके हैं। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। पीड़ितों ने कुछ समय अंतराल पर की जा रही बैठकों को औचित्यहीन बताया।
विज्ञापन


शहर से सटे गांव मिदनिया गढ़ी चौराहे पर स्थित एक मैरिज लॉन में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। संयुक्त मोर्चा के किसान नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मंच के एक कोने में लंबा वार्तालाप किया तो वहीं दूसरी ओर आए-दिन होने वाली बैठकों से परेेशान पीड़ित परिजन ने राकेश टिकैत पर राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीरा क्षेत्र के गोगावां फार्म निवासी लखविंदर सिंह का पुत्र नक्षत्र सिंह सात महीने से हत्या के आरोप में जेल में बंद है। उसकी जमानत नहीं हो पा रही है। इससे परेशान लखविंदर सिंह ने किसान नेता राकेश टिकैत पर राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि सात महीने हो चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला है। वहीं हर महीने होने वाली बैठकें बेनतीजा साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अब तक रिहाई के लिए एक बार भी जमानत अर्जी नहीं लगाई गई है।

ऐसे ही अलीगंज निवासी नरवैल सिंह ने भी राकेेश टिकैत पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उनका छोटा भाई गुरुविंदर सिंह भी जेल में बंद है। नरवैल ने कहा कि कई बैठकें पहले भी हो चुकी हैं, बावजूद इसके जेल में बंद लोगों का हालचाल लेने वाला कोई नहीं। घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। किसान आंदोलन में शुरुआत से लगे रहे, लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ, बल्कि भाई जेल में सात माह से बंद है।

किसानों पर दर्ज केस वापस न  हुआ तो करेंगे आंदोलन : टिकैत 

संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल 23 किसान संगठनों के पदाधिकारियों के साथ किसान नेता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले पीड़ित परिजन से मुलाकात करके जिला प्रशासन से वार्ता के लिए रणनीति बनाई। इसके बाद दो कमेटी बनाकर आगे की कार्रवाई करने के लिए रूपरेखा तय की। इसमें एक कमेटी जिला प्रशासन और दूसरी कमेटी के जेल में बंद लोगों से मिलने के लिए बनाई गई। 

मिदनिया गढ़ी बाईपास पर स्थित एक मैरिज लॉन में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच करीब दो घंटे तक वार्तालाप का दौर चला। इस दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत ने मृतक किसानों के परिजन व जेल में बंद किसानों के परिजन से मिले और उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई में पूरा सहयोग देने का वादा किया। 

पत्रकारों से वार्ता में राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों पर दर्ज केस को वापस कराएंगे। जब तक केस वापस नहीं होगा, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि केस वापस न हुआ तो फिर से धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने जिला प्रशासन से हुई वार्ता के बारे में बताया कि जेल में बंद किसानों को दूसरी गाड़ी से भेजने की मांग की गई।

प्रशासन ने चीनी मिल में नौकरी देने की बात कही है, जिस पर टिकैत ने कहा कि डीएम से चीनी मिल के वेज बोर्ड में नौकरी दिलाने की मांग रखी है। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने शासन स्तर पर वार्ता के लिए टाइम लेकर सूचना देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी होनी चाहिए, क्योंकि वह 120 बी के मुल्जिम हैं। मृतक किसानों के परिजन को नौकरी और घायल किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग प्रमुखता से जिला प्रशासन के समक्ष रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed