फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The rains with strong winds increased the cold

तेज हवाओं संग हुई बारिश ने बढ़ाई ठंड

Mon, 11 May 2020 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
The rains with strong winds increased the cold
बरेली में दोपहर में आई आंधी-बारिश के दौरान अंधेरा छा गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी दो दिन छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश के भी आसार

विज्ञापन
बरेली। शहर पर मंडरा रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। दिन भर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दोपहर 1.45 बजे से शुरू हुई आंधी और बारिश का दौर करीब तीन घंटे तक जारी रहा। करीब 8.3 एमएम हुई बारिश ने गर्मी को काफी हद तक दूर कर दिया, जिसके चलते रात में लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ।
रविवार की दोपहर तक आसमान में तेज धूप होने से गर्मी जोरों पर थी। पसीने से तरबतर हो रहे लोगों को दोपहर 1.45 बजे के बाद अचानक मौसम में आए बदलाव से राहत मिलना शुरू हुई। तेज हवाओं से धूल के गुबार उठे। तीन बजे तक आसमान पर घने काले बादल छा गए। इसके बाद बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हो गया और करीब घंटे भर तक जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर में जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, उससे आंधी-तूफान और बारिश उत्तर भारत और पर्वतों से सटे मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रही है। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक रविवार को हुई बारिश ने गर्मी के तेवर में कमी जरूर ला दी, लेकिन यह राहत दो दिन तक अभी और रहेगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। बताया कि मौसम में आए बदलाव की वजह से रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बारिश 8.3 एमएम रिकॉर्ड हुई। आंधी के बाद हवा की रफ्तार 20 किमी. प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed