{"_id":"68420abf3568f205a2098879","slug":"the-rain-has-stopped-the-sun-and-hot-winds-will-haunt-you-for-a-week-bareilly-news-c-4-lko1064-656519-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश थमी, सप्ताह भर सताएगी धूप और गर्म हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश थमी, सप्ताह भर सताएगी धूप और गर्म हवा
विज्ञापन
बरेली। बारिश के बाद खुशगवार मौसम का आनंद ले रहे लोगों को अब सप्ताह भर तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने हवा की दिशा बदलने से बादलों के छंटने और तेज धूप निकलने का अनुमान जताया है। पारा छह डिग्री बढ़त के बाद 40 डिग्री पार पहुंच सकता है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ निचले क्षोभमंडल में प्रभावी मौसम तंत्र की सक्रियता बृहस्पतिवार शाम से थम गई है। लिहाजा, छह जून से वर्षा का वर्तमान दौर थम जाएगा। गर्म सतही पछुआ हवा के प्रभाव से आगामी 4-5 दिनों के दौरान तापमान में चार से छह डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी का अनुमान है। इसके बाद पुरवा हवा शुरू होने से 14 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिर बादल मंडराने का अनुमान है। बृहस्पतिवार सुबह बादल रहे पर दिन धूप निकली पर बेअसर रही।
अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 35.3 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री कम 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी 98 फीसदी रही। बताया कि धूप निकलने से धरती तपेगी और वाष्पीकरण की प्रक्रिया से उमस का सामना लोगों को करना पड़ सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
--
मौसम इनपुट
35.3
23.7
धूप निकलेगी। सुबह हल्के बादल छाएंगे, दिन भर धूप रहेगी।
सूर्योदय 5:15
सूर्यास्त 7:08