{"_id":"681a80df29fc945c17032a55","slug":"the-quack-brought-in-an-outsider-beat-his-wife-and-threw-her-out-of-the-house-bareilly-news-c-4-lko1064-634254-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाहरवाली को ले आया झोलाछाप, बीवी को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाहरवाली को ले आया झोलाछाप, बीवी को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
बरेली। कैंट क्षेत्र में एक झोलाछाप बाहरवाली को घर ले आया और अपनी पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कैंट क्षेत्र निवासी रवीना ने बताया कि बिथरी चैनपुर के मानपुर निवासी बुंदन से उसका निकाह हुआ था। बुंदन झोलाछाप है और आसपास के लोगों का इलाज करता है। निकाह के बाद जब वह गर्भवती हुई तो बुंदन ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।
दवा के कारण रवीना गर्भवती नहीं हो पाई। बुंदन और उसके परिजन दो लाख रुपये की मांग करने लगे। रवीना ने एक लाख रुपये मायके वालों से दिलवा दिए। एक लाख रुपये दोबारा मांगे तो रवीना ने मना कर दिया।
विज्ञापन
इस पर रवीना की पिटाई की गई। कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखा। कुछ महीने पहले बुंदन मेडिकल कोर्स करने के बहाने घर से चला गया। बाद में अपनी प्रेमिका के साथ घर लौट आया। इसके बाद पत्नी रवीना को पीटकर घर से निकाल दिया। ब्यूरो