{"_id":"68b8acb27a128825f00ec3cb","slug":"the-qrt-of-the-electricity-corporation-will-run-on-receiving-information-about-the-fault-bareilly-news-c-4-vns1074-717925-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फॉल्ट की सूचना मिलने पर दौड़ेगी विद्युत निगम की क्यूआरटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फॉल्ट की सूचना मिलने पर दौड़ेगी विद्युत निगम की क्यूआरटी
विज्ञापन
बरेली। फॉल्ट होने पर अब क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी)-1912 के वाहन दौड़ेंगे। इससे फॉल्ट की जल्द मरम्मत करके आपूर्ति बहाल करने में मदद मिलेगी। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल व डीएम अविनाश सिंह ने बुधवार को झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। अधिकारियों का दावा है कि बरेली पहला जिला है, जहां यह पहल की गई है
फॉल्ट की सूचना मिलने या किसी भी तरह की आपात स्थिति की जानकारी मिलने पर क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) तुरंत मौके पर पहुंचेगी। फिलहाल चार टीमें बनाई गई हैं। शहर और आसपास के इलाकों में ये 24 घंटे सक्रिय रहेंगी।
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने कहा कि नई व्यवस्था से अब उपभोक्ताओं को घंटों तक बिजली कटौती की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि यह पहल बिजली उपभोक्ताओं को तेज और भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। संवाद