फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The provisional voter list will be published today.

Bareilly News: आज होगा मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन

Tue, 23 Dec 2025 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The provisional voter list will be published today.
बदायूं। जिले में मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा। अनंतिम प्रकाशन के बाद यह सूची 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक जनसामान्य के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपना नाम जांच सके और आवश्यक होने पर दावे व आपत्तियां दर्ज करा सके।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रमेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत अनंतिम प्रकाशन के समय विलोपित किए गए मतदाताओं की फ्रिज एसवीएन (स्टेट वोटर नंबर) सूची का भी प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 से 30 दिसंबर के बीच आमजन से दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस अवधि में प्राप्त सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक संबंधित उपजिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए पात्र नागरिकों को मतदाता फॉर्म-2 भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी प्रविष्टि में संशोधन कराना है, जैसे नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार, तो इसके लिए फॉर्म-3 भरा जाएगा। वहीं यदि किसी नाम को लेकर आपत्ति दर्ज करानी है, तो फॉर्म-4 भरकर संबंधित बीएलओ या तहसील कार्यालय में जमा करना होगा। निर्वाचन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते मतदाता सूची का अवलोकन कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय पर सुधारा जा सके और आगामी चुनावों में सभी पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।


चुनाव आयोग के निर्देशानुसार काम किया जा रहा है। उनकी ओर से तय तिथि पर मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया जाएगा, जो जन सामान्य को देखने के लिए 24 से 30 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी। -अरुण कुमार, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed