फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Municipal Corporation will attach the properties of defaulters in Bareilly

Bareilly News: शहर में 20 हजार बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, नगर निगम ने शुरू की कार्रवाई की तैयारी

Sun, 03 May 2026 10:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 03 May 2026 10:46 AM IST
सार

बरेली में कर जमा न करने वाले 20 हजार बकायेदारों पर नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। इन पर हाउस, वाटर और सीवर टैक्स के 20 करोड़ रुपये बकाया हैं। ऐसे बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
Municipal Corporation will attach the properties of defaulters in Bareilly
नगर निगम बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के विकास में अपना योगदान देने के बजाय पिछले एक दशक से कर की चोरी कर रहे करदाताओं के खिलाफ नगर निगम अब सख्त रुख अपनाने जा रहा है। हाउस, वाटर और सीवर टैक्स के मद में करीब 20 करोड़ रुपये की राशि दबाए बैठे 20 हजार डिफॉल्टरों पर निगम प्रशासन जल्द ही सीलिंग और कुर्की की कार्रवाई शुरू करने जा रहा है। निगम ने इस बार वित्तीय वर्ष की समाप्ति यानी मार्च का इंतजार न करते हुए वित्त वर्ष के शुरू से ही कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से तैयार की गई काली सूची में आवासीय संपत्तियों की संख्या सबसे अधिक है, लेकिन राजस्व के लिहाज से व्यवसायिक और मिश्रित भवन निगम के रडार पर प्रमुखता से हैं। आंकड़ों के मुताबिक इन बकायेदारों में चार हजार व्यावसायिक और सात हजार मिश्रित (कमर्शियल व रिहायशी) भवन शामिल हैं। इन संपत्तियों पर पिछले कई वर्षों से कर बकाया है, जिसे वसूलने के लिए निगम ने सख्त रुख अपनाया है। 
विज्ञापन


आवासीय संपत्तियों की संख्या ज्यादा 
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि इन करदाताओं को पिछले पांच वर्षों के दौरान निरंतर नोटिस भेजे गए और उन्हें अपना बकाया जमा करने के पर्याप्त अवसर दिए गए। बार-बार दी गई चेतावनी और नोटिसों की अनदेखी करने के बाद अब विभाग के पास सख्त कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। हालांकि आवासीय संपत्तियों की संख्या ज्यादा है, लेकिन बकाया धनराशि का एक हिस्सा व्यावसायिक संपत्तियों से आना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की इस सख्त रणनीति के पीछे मुख्य उद्देश्य न केवल लंबित राजस्व की वसूली करना है, बल्कि शहर के अन्य करदाताओं के बीच सख्त संदेश भी देना है। बताया कि बकायेदारों की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और अब बिना किसी देरी के बड़े बकायेदारों के खिलाफ मौके पर जाकर संपत्ति की सीलिंग और कुर्की की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इस अभियान से निगम के खजाने में करोड़ों की वृद्धि होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed