{"_id":"67c613ed0b8ea126c00f5b54","slug":"the-procession-will-pass-through-nainital-road-under-tight-security-drones-will-be-used-for-monitoring-bareilly-news-c-4-1-bly1039-592269-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कड़ी सुरक्षा में नैनीताल रोड से निकलेगा जुलूस, ड्रोन से की जाएगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कड़ी सुरक्षा में नैनीताल रोड से निकलेगा जुलूस, ड्रोन से की जाएगी निगरानी
विज्ञापन
बहेड़ी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में नैनीताल रोड से होली के पर्व को लेकर जुलूस निकाला जाएगा। गलियों से किसी भी हालत में जुलूस नहीं निकला जाएगा। यह जानकारी सीओ अरुण कुमार सिंह ने थाना परिसर में आयोजित शांति कमेटी की बैठक में दी।
सीओ ने मुस्लिम समाज के लोगों के अलावा मस्जिदों के इमामों के साथ शांति कमेटी की बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं।इसके बाद कहा कि होली के पर्व के दिन जुलूस नैनीताल रोड से ही निकाला जाएगा। अगर किसी से भूलवश रंग के छींटे पड़ भी जाते हैं तो उसको लेकर किसी तरह का विवाद की स्थिति न बनाएं। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से भी उनकी समस्याओं को जाना और उसका निराकरण करने का भरोसा दिलाया। मौलाना अनवर अहमद कादरी ने पर्व मिलजुलकर मनाने की बात कही। नाडेली गांव के एक युवक ने मस्जिद के अंदर धीमी आवाज में साउंड सिस्टम बजाने की अपील की, जिस पर आश्वासन दिया। संवाद
00
सीओ हाईवे ने ड्रोन से किया होली के मार्गों का निरीक्षण
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी धौराटांडा में पुलिस क्षेत्राधिकारी हाईवे नीलेश मिश्रा ने पहुंचकर कस्बे में निकलने वाले होली जुलूस से पूर्व मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। मार्ग पर पड़ रहे धर्मस्थलों पर अधीनस्थों को सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा मिश्रित आबादी में भी विशेष सतर्कता बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए है। संवाद
विज्ञापन
00
ड्रोन कैमरों से होली जुलूस के मार्गों की होगी निगरानी
मीरगंज। सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी एवं थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने कस्बे में होली के जुलूस के मार्गों की सोमवार को ड्रोन कैमरे से निगरानी की है। उन्होंने थाना रोड, सिरौली रोड, अंडरपास रोड पर होली के समय निकलने वाले जुलूस के मार्गों की ड्रोन कैमरों से निगरानी की है। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना हैं। अगर किसी की छतों पर ईंट- पत्थर आदि पाये जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ठिरिया वृहम्नान में जाकर होलिका स्थल को देखा। वहां पर होलिका स्थल को लेकर सिविल कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। संवाद
00
विवादित गाना बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी
शेरगढ़ । थाना परिसर में होली, रमजान के पर्व पर पीस कमेटी की बैठक हुई। थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने त्योहारों को आपसी तालमेल से मनाने की अपील की और कहा कि कोई डीजे वाला किसी के धर्म को ठेस पहुंचाने वाला गाना नहीं बजाएगा अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। किसी को कोई समस्या है तो तुरंत सूचना दें, जिसका समाधान पुलिस कराएगी। इस मौके पर डीजे मालिक एवं संभ्रात लोगों ने हिस्सा लिया। संवाद
00
याकूबपुर गांव का ग्रामीण भरतपुर में मिला
नवाबगंज। कस्बे के मोहल्ला याकूबपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय अली अहमद पुत्र अब्दुल मजीद काफी समय पहले लापता हो गए, जो राजस्थान के भरतपुर में मिल गए।
उनकी पत्नी सायरा और बेटे मो. आसिफ, आरिफ, बेटी नूरजा ने काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को नवाबगंज पुलिस को सूचना मिली कि याकूबपुर गांव का लापता अली अहमद मां माधुरी ब्रजवारिश सेवा सदन अपना घर भरतपुर राजस्थान में है। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेने राजस्थान रवाना हो गए। संवाद