{"_id":"68c49331a890c9f248074ab8","slug":"the-process-of-issuing-permits-for-running-buses-on-new-routes-has-begun-bareilly-news-c-4-vns1074-724688-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नए रूटों पर बसों के संचालन के लिए परमिट की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नए रूटों पर बसों के संचालन के लिए परमिट की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
बरेली। परिक्षेत्र के कुछ नए रूटों पर रोडवेज बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए रोडवेज ने परमिट लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए परमिट के बाद बदायूं-टनकपुर, बरेली-जयपुर-अजमेर, बरेली-देहरादून रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इन रूटों पर पहले से बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन संख्या कम है। साथ ही, ग्रामीण बस सेवा शुरू करने की भी तैयारी है।
बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो के बेड़े की 10-10 फीसदी बसों को ग्रामीण रूटों पर संचालित किया जाएगा। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि ग्रामीण बस सेवा के लिए रूटों के सर्वे का काम पहले ही किया जा चुका है। निजी बस ऑपरेटरों से अनुबंध भी करने की तैयारी है। अक्तूबर के पहले सप्ताह तक परिक्षेत्र को 20 नई बसें मिलेंगी। इनके संचालन कि लिए भी रूट तय किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में बस सेवा में ज्यादा सुधार दिखेगा।
बेड़े से बाहर की गईं 40 बसों का पंजीकरण सरेंडर
बीते माह 40 बसों को बेड़े से बाहर करते हुए नीलामी के लिए भेज दिया गया था। रोडवेज ने परिवहन विभाग में इन बसों का पंजीकरण सरेंडर कर दिया है। कुछ बसों के परमिट को भी सरेंडर किया है। नई बसें मिलने के बाद परमिट का नवीनीकरण कराकर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। पंजीकरण और परमिट सरेंडर करने से रोडवेज को अतिरिक्त टैक्स नहीं देना पड़ेगा। संवाद