{"_id":"580faf794f1c1b2f77bc386b","slug":"the-prize-named-after-the-mother-of-daughters-health","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की सेहत का इनाम मां के नाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की सेहत का इनाम मां के नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
The prize named after the mother of daughters health
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली कार्निवल के बहाने शहर की स्वस्थ और सुंदर बेटियों को भी ढूंढा गया। अलग- अलग उम्र में बेटियों का ख्याल रखने वाली माताओं को बुलाकर उन्हें पुरस्कृत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा, सीएमओ डॉ. विजय यादव और महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने सभी माताओं और बच्चों को उपहार बांटे।
अमर उजाला के साथ मिलकर एसआरएमएस मेडिकल इंस्टीट्यूट की कम्युनिटी मेडिसिन की टीम ने शहर के रामपुरबाग, मढ़ीनाथ, हजियापुर और गंगापुर पर हेल्दी बेबी हेल्दी मदर प्रतियोगिता के तहत कैंप लगाया। यहां डॉक्टरों की टीम ने रोज 50 से अधिक माताओं और बच्चाें के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान 0 से 6 माह, 6 से 12 माह, 12 से 24 माह और दो साल से 5 साल तक की बेटियों और उनकी माताओं को पुरस्कृ त करने के लिए चिह्नित किया।
- 5 साल तक अच्छे से रखें बच्चाें की सेहत पर ध्यान
डॉक्टरों ने कार्यक्रम में बताया कि 0 से 5 साल तक की उम्र ही बच्चाें के लिए विशेष ध्यान देने की होती है। बच्चा कुपोषित और कमजोर पैदा न हो इसके लिए गर्भवती महिला अपने आहार पर ध्यान दे और जब बच्चा हो जाए तो उसे छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराएं। छह माह बाद दाल, खिचड़ी, पतली रोटी मसल कर, अंडा व सब्जी उबालकर पीसकर खिला सकते हैं। इससे बच्चे की सेहत अच्छी होगी। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा अगर इस उम्र तक सेहतमंद रहा तो आगे भी उसकी सेहत ठीक रहेगी।
विज्ञापन
- एसआरएमएस की टीम का रहा सहयोग
प्रशासनिक निदेशक आदित्य मूर्ति, कम्युनिटी मेडिसिन के हेड डॉ. एसबी गुप्ता, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. हुमा खान, डॉ. पीपी छाबड़ा, डॉ. एके सिंह, डॉ. राशिद, शोएब, मनादी, प्रतिक्षा, हेल्थ इंस्पेक्टर मुनेश बाबू, एमएसडब्ल्यू शांति भट्ट, उपेंद्र चौहान, नर्स शिरीन मैसी व अन्य।
प्रथम स्थान पर विजेता
रामपुरबाग
उम्र बेटी मां
0- 6 परी भावना
6- 12 उम्मे आलिम शादिया
12- 24 आराध्या रश्मि
24- 60 विधि प्रियंका
मढ़ीनाथ
उम्र बेटी मां
0- 6 तुलसी रुचि
6- 12 विदुषी निशि
12- 24 पूर्वी नीलम
24- 60 अभिरानी सुबोध
हजियापुर
उम्र बेटी मां
0- 6 करुणा ममता
6- 12 तैय्यबा शहनाज
12- 24 वेदिका पारुल
24- 60 जानवी चंद्रकांता
गंगापुर
उम्र बेटी मां
0- 6 मान्या पूजा
6- 12 अनुष्का मोनी
12- 24 आरोही बबीता
24- 60 रिद्धिमा शांति
दूसरे व तीसरे स्थान पर विजेता बच्चे
श्रुति, वंशिका, खुशनुमा, दिव्या, रूपा, सत्यप्रिया, इकरा, सौंदर्या, अंजीरा अग्रवाल, मनी, आदिता, जीविका साहनी, आराध्या, परी, मोनी, कनम, इशिका, शाची, आयशा, राशि, अनिष्का, जाह्वी कश्यप, माहेरुनिशा, करिश्मा, रिद्धिमा, अनुप्रिया, वानी, कोमल, सौम्या, रितिका, नव्या, अमाना, मान्वी।
मस्ती का नया ठिकाना बना दिवाली कार्निवल
परिवारों और दोस्तों के लिए डीडीपुरम में लगा अमर उजाला दिवाली कार्निवल मस्ती का नया ठिकाना बन गया है। सूरज ढलते ही भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को दूसरे दिन भी लोगों ने पूरे मेले का खूब आनंद लिया। युवा महोत्सव पंडाल में एक से बढ़कर एक परफारमेंस ने दिल जीत लिया। पूरा पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। शाम पांच बजे से मेले की रौनक बढ़ गई। स्टॉलों पर भीड़ रही। खरीददारी करने वाले भी नहीं चूके। लोगों ने अपने परिवारों के साथ खूब मजा किया। बच्चाें ने झूलों का आनंद लिया। ऊंट, घोड़ों और बग्घी की सवारी करने वालाें ने कार्निवल स्थल पर शाही सवारी का मजा लिया।
फोटो
... झुमकों पर आया दिल
अरे यह झुमका कितने का है... देखो कितना खूबसूरत लग रहा है। यह डायलॉग किसी फिल्म का नहीं बल्कि कार्निवल में लगे झुमका के स्टॉल का है। सबसे ज्यादा पसंद कास्मेटिक का सामान किया जा रहा है। महिलाएं और लड़कियाें की भीड़ यहां जुटी हुई है। सस्ते और अच्छे ज्वैलरी और खूबसूरत डिजाईन को खोजते हुए लोग यहां मिल जाएंगे।
म्यूजिकल नाइट में खूब आई एंट्री
शाम को छह बजे के बाद म्यूजिकल नाइट के लिए युवा महोत्सव का पंडाल युवाआें से खचाखच भर गया। दोस्ताें के साथ लोग अपना पंजीकरण कराने के लिए पहुंचे। कोई गीत जाना चाह रहा था तो कोई डांस की प्रस्तुति देना चाहता था। बैंड की परफारमेंस भी दी गई। मात्र आधे घंटे के अंदर ही 50 से अधिक एंट्री आ गई। कुछ लोगों को निराश होकर अगले दिन के लिए एडवांस में नाम दर्ज किया गया। राजन म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति दी।
युवा महोत्सव में एएनए और एसआर का जलवा
बरेली। कार्निवल में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कई स्कूलों के बच्चों ने ग्रुप और एकल सांग व डांस पर परफार्म किया। युवा महोत्सव की थीम देशभक्ति रही तो बच्चाें ने इससे ओतप्रोत गाने गाए। सबसे आगे एएनए कालेज और एसआर इंटरनेशनल के बच्चे रहे। पुरस्कार एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा, सीएमओ डॉ. विजय यादव और सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने दिये।
स्कूल ग्रुप सिंगिंग में जूनियर की टक्कर कई स्कूलों के बीच रही। एसआर के बच्चाें ने सबको पछाड़कर पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर सेक्रेड हार्ट और तीसरे पर डीपीएस के बच्चे रहे। सीनियर ग्र्रुप सिंगिंग में एएनए कालेज ने पहला और सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट दूसरे स्थान पर रहा। कालेज एकल गायन में पहला पुरस्कार एएनए की पूजा को मिला। दूसरे स्थान पर सिद्धि विनायक की रिद्धि शर्मा, उत्कर्ष स्कूल की शुभांगी, एएनए के मोहित और इंवर्टिस की पूजा यादव भी रहीं। सिद्धि विनायक के अमन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल एकल गायन में द्रोपदी कन्या विद्यालय की अपर्णा ने बाजी मारी। वह पहले स्थान पर रहीं। दूसरे पर एसआर के अनिकेश और तीसरे पर खुशी म्यूजिकल स्कूल के सूर्यांश रहे। जज डॉ. हेतु मिश्रा और डॉ. अनिता जौहरी ने रिजल्ट घोषित किया।
गंगाचरण ने लगाया कैं प
श्री गंगाचरण अस्पताल की ओर से कार्निवल स्थल पर हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। इस दौरान कार्निवल में आने वाले दर्शकों का निशुल्क ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और वजन की जांच की गई। अस्पताल के एमडी डा. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए कैंप लगाया है।
जायका बरेली का...विजेता घोषित
मारिया डे की ओर से रोजाना जायका बरेली का...स्वाद घर का प्रतियोगिता के विजेता घोषित किये जा रहे हैं। मंगलवार को प्रथम पुरस्कार अबिरल अग्रवाल, द्वितीय मनीष गोस्वामी और तृतीय स्थान पर साफिया रहीं। इनका नाम ड्रॉ से निकाला गया।
आज निकलेगी जय जवान यात्रा
अमर उजाला दिवाली कार्निवल में बुधवार को जय जवान यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें युवा और शहर के लोग शामिल हाेंगे। यात्रा डीडीपुरम कार्निवल स्थल से दोपहर दो बजे निकाली जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ. साहबलाल मौर्य, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी रामप्रकाश यादव और जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली इस यात्रा का रवाना करेंगे। इसमें श्री सिद्धि विनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से बच्चाें द्वारा लिखे गये स्लोगन भी देखने को मिलेंगे।